लोगों को लगा आग पर पका चिकन खा रहे थे 5 दोस्त, खाल और दांत पर नजर पड़ते ही उड़ गए सबके होश

Published : Jan 24, 2021, 10:19 AM IST

हटके डेस्क: देश में इस वक्त बार्ड फ्लू फैला हुआ है। कई राज्यों में इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। कई लोग अभी चिकन खाना अवॉयड कर रहे हैं। इस बीच केरल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पांच लोगों को वन विभाग ने तेंदुआ पकाकर खाने के जुर्म में अरेस्ट किया है। ये पांच लोग दोस्त हैं। इन्होने तेंदुए को जाल में फंसाया और फिर इसे आग पर पकाकर खा गए। ये दोस्त तेंदुए को पचा ही जाते लेकिन उससे पहले उनके मन में आए लालच ने उनका भांडा फोड़ दिया। आइये आपको बताते हैं कैसे पकड़े गए ये शातिर अपराधी... 

PREV
16
लोगों को लगा आग पर पका चिकन खा रहे थे 5 दोस्त, खाल और दांत पर नजर पड़ते ही उड़ गए सबके होश

ये शॉकिंग मामला केरल के इडुक्की से सामने आया। यहां फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पांच लोगों को तेंदुआ मारने और उसे खाने के आरोप में अरेस्ट किया। 

26

ये सभी अपराधी दोस्त हैं। इन्होने पहले से प्लान कर तेंदुए को जाल में फंसाया।  उनकी नजर तेंदुए पर काफी पहले से ही थी। 

36

दोस्तों ने जाल बिछाकर 50 किलो वजन के तेंदुए को फंसाया और फिर उसे मार डाला। दोस्तों ने उसकी चमड़ी हटाई और आंखें नोचने के बाद मीट को पका दिया। 

46

दोस्तों ने खेत में तेंदुआ फंसाया। इसके बाद सभी ने उसे मार डाला। उन्होंने मिट्टी का चूल्हा बनाया और तेंदुए का मांस पका कर खा गए। किसी को भी इसका पता नहीं चलता लेकिन तेंदुए के खाल ने मामला खोल दिया।  

56

इनके मन में लालच आ गया। उन्होंने मीट खाने के बाद बाद तेंदुए की खाल, दांत और नाख़ून बेचने का मन बनाया। इसी चक्कर में सभी पकड़े गए। फॉरेस्ट अधिकारी ने एक दोस्त के घर से बचा हुआ 10 केजी मांस भी बरामद किया।

66

अब इन सभी अपराधियों को करीब 7 साल जेल की सजा मिल सकती है। भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची 1 के मुताबिक, तेंदुए के शिकार पर 7 साल जेल की सजा तय है। 
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories