हटके डेस्क: दुनिया में क्राइम के कई मामले सामने आते हैं। इनमें से कुछ ऐसे मामले होते हैं जो रिश्तों को शर्मसार तो करते ही हैं, साथ ही सोचने को मजबूर कर देते हैं कि आखिर दुनिया कहां जा रही है। ताजा मामला वाशिंगटन से सामने आया। यहां एक बुजुर्ग शख्स ने अपने से 10 साल बड़ी बहन का रेप किया। आपको शख्स की उम्र का पता चलेगा तो शर्मसार हो जाएंगे। रिश्तों को शर्मसार करने वाला ये भाई खुद 51 साल का था। उसकी बहन उससे 10 साल बड़ी थी। यानी महिला की उम्र 61 साल थी। शख्स ने अपनी ही बहन से रेप किया। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर महिला की बॉडी इस जुल्म को सह नहीं पाया और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शुरू हुई अपने गुनाह को छिपाने की नौटंकी....
रिश्तों को शर्मसार करने वाला ये मामला अमेरिका के वाशिंगटन से सामने आया है। यहां पुलिस ने 51 साल के शख्स को अपने से 10 साल बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या के आरोप में अरेस्ट किया।
28
पुलिस को महिला की बॉडी उनके घर से ही बरामद हुई। जब पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची, तब शख्स मरी महिला के मुंह में मुंह डालकर उसे CPR दे रहा था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
38
सिएटल टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक़, 51 साल के इस शख्स का नाम मिचेल बैटरबाई है। वो वाशिंगटन में अपने से 10 साल बड़ी बहन के साथ रहता था।
48
बहन की पहचान 61 साल की डायना स्कुलर के रूप में हुई। डायना की लाश उसके घर से बरामद की गई।
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
58
जब डायना की बॉडी मिली, तब पुलिस ने देखा कि मिशेल उसे मुंह में मुंह सटा कर सीपीआर देने की कोशिश कर रहा था। साथ ही अपनी बड़ी बहन की मौत पर वो काफी रो भी रहा था।
68
पहले तो पुलिस को ये नेचुरल डेथ का मामला लगा। लेकिन जब जांच हुई, तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। डायना ने अपने कंप्यूटर से अपनी एक दोस्त को कुछ मैसेज भेजे थे। इनमें लिखा था कि पिछले रात उसके भाई ने उसका रेप किया।
78
जब डायना की बॉडी की ऑटोप्सी की गई तो पता चला कि उसका गला घोंट कर उसे पानी में डुबाकर मारा गया है। उसके माथे पर चोट के गहरे निशान मिले थे।
88
जांच में रेप की बात भी कंफर्म हुई। इसके बाद पुलिस ने मिशेल से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने माना कि शराब के नशे में उसने अपनी ही बहन का रेप किया था। इसके बाद दोनों में हाथपाई हुई, जिसमें उसने गुस्से में डायना का गला दबा दिया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News