इस देश में मिला इंसानों जितना बड़ा चमगादड़, देखते ही डर कर भागने लगे लोग

हटके डेस्क। चीन से निकला कोरना वायरस पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है। कई जिंदगियों को निगलने वाले इस वायरस की वैक्सीन पर कई देशों की टीम काम कर रही है। वहीं शुरूआत में कहा गया था कि ये वारयस चमगादड़ से फैला है। लोगों में दहशत फैलाए इस चमगादड़ की एक फोटो सोशल मीडिया पर कई दिनों से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर आप भी चौंक जाएंगे। चमगादड़ की इस तस्वीर को फिलीपींस के एक शख्स ने शेयर किया है। ये चमगादड़ इंसानों के बराबर है। आइये आपको पूरी खबर बताते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 4, 2020 3:56 PM IST

18
इस देश में मिला इंसानों जितना बड़ा चमगादड़, देखते ही डर कर भागने लगे लोग

कोरोना को लेकर कहा जाता है कि ये वायरस चमगादड़ों से इंसान में आया है। अब उसी चमगादड़ की फोटो चर्चा का विषय बन गई है। 

28

सुबह जब आप उठें और आपकी बालकनी में चमगादड़ आपको दिखे तो कैसा लगेगा। ऐसा हुआ फिलीपींस में एक शख्स के साथ
 

38

ट्विटर यूजर @AlexJoestar622 ने 24 जून को एक बड़े से चमगादड़ की तस्वीर शेयर कीं। 

48

उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘याद है जब मैंने आपको बताया था कि फिलीपींस में ‘इंसानी साइज’ के चमगादड़ पाए जाते हैं? जी हां… यह वही है जिसकी मैंने बात की थी।

58

फिलीपींस में यह चमगादड़ दिखा है एक शख्स के घर के सामने उल्टा लटका हुआ था। इस चमगादड़ हाईट तकरीबन छह फीट बताई जा रही है। 

68

इस फोटो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कहा कि ठीक एक नन्हे डॉगी की तरह! और हां, यह सिर्फ फल खाता है। खासतौर पर अमरूद।’

78

सोशल मीडिया पर लोग इसे डरावना करार दे दिया। इसे देखकर लोग डरकर सहम गए। वहीं एक यूजर ने तो इसे कोरोनावायरस से भी जोड़ दिया।

88

कोरोना के इस माहौल में चमगादड़ों को लेकर लोगों में डर का माहौल है। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos