8 साल में 116 बच्चों का पिता बना शख्स, लड़कियां फेसबुक पर करती हैं मां बनाने की रिक्वेस्ट

Published : Jan 31, 2021, 07:35 AM IST

हटके डेस्क: इंग्लैंड के डर्बी में रहने वाले 65 साल के क्लीवे जोंस की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। हो भी क्यों ना? अगर किसी शख्स को फेसबुक पर मां बना देने की रिक्वेस्ट आए, तो चौंकना लाजमी है। क्लीवे बीते 8 साल से स्पर्म डोनेट कर रहे हैं। अभी तक उन्होंने 116 रजिस्टर्ड बच्चों को पैदा किया है। कोरोना काल में अजब आईवीएफ इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ, तब क्लीवे ने फेसबुक के जरिये स्पर्म डोनेट करने का ऐड लगाया, जिसे महिलाओं से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लॉकडाउन में क्लीवे को फेसबुक पर कई महिलाओं ने स्पर्म डोनेट करने की  रिक्वेस्ट की है। फेसबुक बना स्पर्म डोनेशन का नया अड्डा...   

PREV
18
8 साल में 116 बच्चों का पिता बना शख्स, लड़कियां फेसबुक पर करती हैं मां बनाने की रिक्वेस्ट

ब्रिटेन में 35 साल के ऊपर की कई महिलाएं शादी करने की जगह आईवीएफ के जरिये प्रेग्नेंट होकर बच्चे संभालती हैं। उनके मुताबिक, बायोलॉजिकल क्लॉक के खत्म होने से पहले मां बन जाने के लिए आईवीएफ बेस्ट है। लेकिन इसके लोए शादी की क्या जरुरत? 

28

ब्रिटेन में आईवीएफ सेंटर्स में महिलाओं की भीड़ रहती है। लेकिन लॉकडाउन से पहले भी यहां स्पर्म डोनेट करने वालों की कमी थी। रूल के मुताबिक, ब्रिटेन में आईवीएफ डोनर को 35 यूरो दिए जाते हैं। साथ ही आईवीएफ से पैदा बच्चों को 18 साल के बाद अपने बायोलॉजिकल पिता के बारे में जानने का अधिकार दिया गया है।  

38

यूके में हर साल 7 हजार स्पर्म बेचे जाते हैं। लेकिन कोरोना की वजह से यहां 400 प्रतिशत आईवीएफ सेंटर्स बंद कर दिए गए। इस वजह से उन महिलाओं को काफी दिक्कत होने लगी जो स्पर्म डोनेशन के जरिये प्रेग्नेंट होना चाहती थीं। 
 

48

इस दिक्कत से निकालने के लिए कई महिलाओं ने फेसबुक का सहारा लिया है। यूके की महिलाओं को इससे पहले भी अमेरिका और डेनमार्क के डोनर्स के सहारे रहना पड़ता था। अब लॉकडाउन की वजह से दिक्क्तें बढ़ी तो फेसबुक पर इसका सोल्यूशन निकाला गया।  

58

 क्लीवे जोंस जैसे कई  डोनर्स ने फेसबुक पर अपनी प्रोफ़ाइल बना रखी है। संडे मेल के मुताबिक, फेसबुक पर 70 से ज्यादा स्पेशलिस्ट ग्रुप्स हैं, जो लंदन यूके में फ्री स्पर्म डोनर्स की लिस्ट देते हैं। ये लोग मां बनने की कोशिश में लगी महिलाओं की मदद के लिए सामने आते हैं। 

68

 क्लीवे जोंस ने अपनी प्रोफाइल में खुद के बारे में काफी कुछ लिखा है। फिजिकल डिटेल्स के अलावा क्लीवे जोंस ने अपनी क्वालिटीज़ भी मेंशन की है।  क्लीवे जोंस ने बताया कि कई महिलाएं उनसे दुबारा स्पर्म डोनेट करने को भी कहती हैं।  

78

अभी तक क्लीवे जोंस डोनेशन द्वारा पैदा 10 बच्चों से मिल चुके हैं। उनके मुताबिक, स्पर्म डोनेशन एडिक्शन जैसा हो चुका है। अपनी वजह से किसी महिला को इतना खुश देखना उन्हें काफी सैटिस्फाई करता है। 

88

पेशे से मैथ्स टीचर रह चुके क्लीवे जोंस अभी कुछ और साल स्पर्म डोनेट करना चाहते हैं। ब्रिटेन में डोनर्स की कमी की वजह से जो भी ऐसा करते हैं, उनकी काफी डिमांड है। बाहर से स्पर्म मंगवाने में आने वाले खर्च से बचने के लिए महिलाएं अब फेसबुक का सहारा ले रही हैं। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories