हटके डेस्क: कोरोना की वजह से दुनिया में कई तरह के बदलाव आए। जहां पहले लोग घूमने के लिए बिना सोचे समझे बाहर जाते थे, वहीँ अब लोग कहीं जाने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर होते हैं। कई महीनों तक दुनिया के कई देश में लॉकडाउन लगा था। कई देशों ने फ्लाइट्स पर रोक लगा दी थी लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ फिर से खुलने लगा। फ्लाइट्स फिर से शुरू कर दिए गए हैं। लेकिन कई नियम कानून के साथ। इनमें यात्रियों को पीपीई किट और फेस शील्ड लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन इन प्रिकॉशंस के बाद भी कोरोना फैलता ही जा रहा है। हाल ही में जर्मन फ्लाइट कंपनी TUI के विमान जांटे से कार्डिफ जाने वाले विमान के 7 यात्री कोरोना पॉजिटव पाए गए। ये सभी यात्री विमान पर सवार होते हुए संक्रमित नहीं थे। लेकिन 3 घंटे 45 मिनट की फ्लाइट के दौरान वो संक्रमित हो गए। जिसके बाद विमान कंपनी ने उस फ्लाइट के सभी यात्रियों से खुद को सेल्फ आइसोलेट करने की अपील की है।
TUI फ्लाइट के सभी यात्री जो जांटे से कार्डिफ जा रहे थे, को विमान कंपनी ने सेल्फ आइसोलेट रहने को कहा है। दरअसल, इस फ्लाइट के सात पैसेंजर संक्रमित पाए गए हैं।
26
पब्लिक हेल्थ वेल्स के डायरेक्टर डॉ गिरी शंकर ने इस मामले को लेकर कहा कि वो जल्द ही सारे यात्रियों से कांटेक्ट करेंगे। लेकिन तब तक सभी को खुद से ही घर में खुद को आइसोलेट करना चाहिए।
36
जिस किसी यात्री को सर्दी-जुकाम का अहसास हो रहा है, उनको तुरंत अपना टेस्ट करवाना चाहिए। वहीं जिनको कोई लक्षण नहीं दिख रहे, उनको ऐतिहात के तौर पर खुद को आइसोलेट करना चाहिए।
46
डॉ गिरी ने बताया कि फ्लाइट में सभी का टेस्ट करवाया गया था। लेकिन तीन घंटे 45 मिनट की फ्लाइट के दौरान सात यात्री पॉजिटिव हो गए। उनका कहना है कि 20 से 30 के यात्री ही पॉजिटिव हुए हैं।
56
इस फ्लाइट में सभी ने मास्क और फेस शील्ड लगा रखा था। लेकिन तब भी इतने यात्री वायरस की चपेट में आ गए। हालांकि, सातो यात्रियों में किसी तरह का लक्षण नजर नहीं आया।
66
बता दें कि हाल ही में इंडोनेशिया में कोरोना का एक दूसरा रूप सामने आया है। ये 10 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है। लेकिन इससे जान को कम खतरा है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News