समुद्र की गहराइयों से निकल बाहर आया दैत्याकार 'एलियन', देखते ही लोगों की निकल पड़ी चीख

हटके डेस्क: कोरोना ने दुनिया को पहले ही परेशान कर रखा है। साल 2020 में एक के बाद एक कई ऐसी चीजें सामने आ रही हैं, जिनपर यकीन करना काफी मुश्किल हो रहा है। अब ऑस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे एक ऐसा जीव मिला है, जिसने सनसनी फैला दी है। विक्टोरिया के केन्नेट नदी के किनारे घूम रहे टूरिस्ट्स की नजर अचानक पानी के किनारे आए एक ऐसे जीव पर पड़ी, जसी देख सबकी चीख निकल पड़ी। दैत्याकार जीव की लंबाई दो मीटर तक थी। ये इससे भी दोगुने हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई बीच पर बहकर आए इस जीव ने वहां सनसनी फैला दी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 30, 2020 4:52 AM IST / Updated: Jul 30 2020, 01:51 PM IST

17
समुद्र की गहराइयों से निकल बाहर आया दैत्याकार 'एलियन', देखते ही लोगों की निकल पड़ी चीख

ऑस्ट्रेलियाई बीच पर बहकर आए एक एलियन जैसे जीव ने वहां सनसनी मचा दी। इसे देखकर सारे टूरिस्ट्स हैरान हो गए। 

27

इस दैत्य को ओशन सनफिश कहा जाता है। इसे विक्टोरिया के केन्नेट नदी के पास कुछ टूरिस्ट्स ने देखा था। 

37

इस एलियन जैसे क्रिएचर को सबसे पहले वहां रहने वाले वेट कपल कैथ रैम्प्टन और उनके पति टॉम ने देखा था। उन्होंने बताया कि आज से पहले उन्होंने इतनी बड़ी मछली कभी नहीं देखी थी। 

47

मिस रैम्प्टन ने बताया कि ये मछली इससे भी बड़ी हो सकती है। ये दैत्याकार मछली अपने आकार से काफी कम है। ये लंबाई और ऊंचाई में भी दो मीटर बड़ी थी। 

57

27 जुलाई को इस कपल की नजर मछली पर पड़ी थी। कपल ने बताया कि वो नदी के किनारे टहलकर बातें कर रहे थे। तभी उनकी नजर वहां आए इस मछली पर पड़ी। 

67

बता दें कि इससे ९ महीने पहले भी एक मछुआरे को वहां सनफिश मिली थी। ये मछली मुराय नदी के पास मिली थी। उसकी लम्बाई ढाई मीटर लंबी थी। 

77

इस दैत्याकार मछली की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे देखकर हैरान थे।  इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि बीच पर मिली ये मछली अभी आकार में छोटी है। ये इससे भी बड़ी हो सकती है। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos