पहाड़ों में सैंकड़ों साल से छिपा था करोड़ों का खजाना, अब जाकर पूरी हुई खोज, ढूंढते हुए मर गए 5 लोग

Published : Jun 09, 2020, 10:32 AM ISTUpdated : Jun 09, 2020, 03:33 PM IST

हटके डेस्क। कहते हैं जहां चाह वहां राह। ये बात बिल्कुल सही साबित हुई न्यू मैक्सिको में जहां रॉकी पर्वत में छिपा हुआ खजाना आखिरकार मिल गया है। इस बेशकीमती खजाने की कीमत 1 मिलियन डॉलर है। इस खजाने को खोजने में 5 लोग अपने जीवन को भी गंवा चुके हैं। ये वो बेशकीमती खजाना है जिसकी खोज पिछले 10 सालों से हजारों लोग कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी 10 हजार लोग इस खजाने का पता लगाने में जुटे हुए थे। इस खजाने में हीरे जवाहरात और दूसरे कई कीमती सामान शामिल हैं। आईए बातते हैं पूरी इस खजाने की पूरी कहानी। 

PREV
18
पहाड़ों में सैंकड़ों साल से छिपा था करोड़ों का खजाना, अब जाकर पूरी हुई खोज, ढूंढते हुए मर गए 5 लोग

दरअसल 89 साल के फेन इस खजाने को 10 साल पहले इन पहाड़ों पर छिपा दिया था। और लोगों को इसे खजाने की खोज करने के लिए कहा। 

28

फेन ने अपनी आत्मकथा द थ्रिल ऑफ दे चेस में अपने इस अनुभव के बारे में बताया है। उन्होंने अपनी आत्मकथा में एक कविता के माध्यम से खजाने के ठिकाने को बताया है।

38

फेन खुद कहते हैं कि मेरी आत्मकथा की कविता ने शख्स को खाजने के बिल्कुल सटीक स्थान पर पहुंचा दिया। 

48

फेन खजाने की जगह के बारे में बताते हुए कहते हैं कि यह रसीले तारों के एक चंदवा के नीचे था, जो रॉकी पर्वत की वनस्पतियों से भरा था। 

58

वहीं अब एक शख्स ने इस खजाने की खोज कर दी है। ये बिल्कुल उसी जगह मिला जहां फेन ने इसे छिपाया था। खजाने की खोज करने वाले शख्स ने इसकी एक तस्वीर भी फेन को भेजी। 

68

इस बेशकीमती खजाने में सोने की डली और सिक्के, चीनी जेड चेहरे, पन्ना के छल्ले और अन्य विदेशी सामान हैं। 

78

फेन के अनुसार इस खजाने को खोजने के लिए लोगों ने अपनी नौकरी तक छोड़ दी और कुछ लोग ऐसे थे जो इस खजाने को खोजने निकले और फिर वापस नहीं आए। 

88

खजाने को खोजने के बाद फेन ने इस खजाने की सामग्री को वेबसाइट पर डाला था। साथ ही उन्होंने इस खजाने के ठिकाने का सुराग भी साझा किया। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories