हटके डेस्क। देखने में बिल्कुल महिला जैसी, रंग रूप कद काठी, आवाज, महिला के जैसे अंग सबस कुछ महिला का ही है। 30 साल तक महिला सामान्या जिंदगी जीती रही। लेकिन एक दिन महिला को पता चला कि वो महिला है ही नहीं वो पुरुष है। महिला की शादी को 9 साल का वक्त बीत चुका है। इन 9 सालों में भी पता नहीं चला हालांकि महिला को कभी महावारी नहीं हुई। आपको बता दें कि ये स्थित 22 हजार लोगों में से किसी एक में पाई जाती है। आइये समझाते हैं पूरी कहानी
ये वाकया पश्चिम बंगाल का है। महिला की शादी को 9 साल बीत चुके हैं। और महिला की उम्र इस वक्त 30 साल हैं
28
महिला को उसके निचले हिस्से में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद महिला दर्द की शिकायत लेकर डॉ सुभाष चंद्र बोस अस्पताल पहुंची।
38
अस्पताल के डॉक्टर अनुपम द्त्ता और डॉक्टर सौमन दास के द्वारा महिला की जांच की गई। जिसमें महिला के पुरुष होने की बात सामने आई है।
48
अस्पताल जाने के बाद पत चला कि वह पुरुष है और उसके अंडकोष में कैंसर है। जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला को उपचार देना शुरू कर दिया है।
58
डॉक्टर का कहना है कि उसके अंग और शरीर की बनावट महिला जैसी है आवाज भी महिला की है लेकिन उसके शरीर में जन्म से ही गर्भाशय और अंडाशय नहीं है।
68
डॉक्टर का कहना है कि यह स्थिती 22 हजार लोगों में किसी एक में पाई जाती है। जिसमें व्यक्ति जेनेटिकली पुरुष होता है लेकिन उसके शरीर के सभी बाह्य अंग महिला के होते हैं।
78
महिला का कैंसर का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर महिला की कीमोथेरेपी कर रहे हैं। महिला की हालत फिलहाल स्थिर है।
88
डॉक्टर महिला और उसके पति को समझाने की भी कोशिश कर रहे हैं कि वे अपना वैवाहिक जीवन वैसे ही गुजारें जैसे अभी तक गुजारते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ये जैनिटिक भी हो सकता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News