7 महीने बाद इस देश में मिला कोरोना का पहला मरीज, खूंखार तानशाह ने लगाया लॉकडाउन, नहीं पहना मास्क तो....

हटके डेस्क:  पूरी दुनिया में कोरोना का कहर देखा जा सकता है। अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश से लेकर अफ्रीका के कई गरीब देशों में इस वायरस ने तबाही मचा दी है। कई लोग अपनी जान हर दिन इस वायरस की वजह से खो रहे हैं। हर तरफ लाशों का ढेर और भरे हुए कब्रिस्तान नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब दुनिया के सीक्रेट देश में शामिल नॉर्थ कोरिया में भी इस वायरस की दस्तक हो गई है। दुनिया में दिसंबर से तबाही मचा रहे इस वायरस का अभी तक नॉर्थ कोरिया में एक भी मामला सामने नहीं आया था लेकिन अब इस देश ने अपना पहला कोरोना मरीज कंफर्म किया है। मामला सामने आते ही देश के तानाशाह ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि भले ही अभी नॉर्थ कोरिया ने पहला मामला कंफर्म किया है लेकिन कुछ महीनों पहले यहां एक कोरोना संदिग्ध की गोली मरकर हत्या कर दी गई थी ताकि ये वायरस ना फैले। आइये आपको बताते हैं कोरोना पर लगाम लगाने के लिए तानशाह ने क्या प्लानिंग की है... 

Asianet News Hindi | Published : Jul 27, 2020 4:35 AM IST / Updated: Jul 27 2020, 01:13 PM IST

110
7 महीने बाद इस देश में मिला कोरोना का पहला मरीज, खूंखार तानशाह ने लगाया लॉकडाउन, नहीं पहना मास्क तो....

नॉर्थ कोरिया ने अपने देश में स्टेट ऑफ़ इमरजेंसी लागू कर दिया है। दुनिया में कोरोना फैलने के सात महीने बाद यहां अब जाकर कोरोना का पहला कन्फर्म केस सामने आया है। 
 

210

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने एक इमरजेंसी मीटिंग की और उसमें ये फैसला किया। ये मरीज साउथ कोरिया से वापस देश आया था। 

310

अभी तक नॉर्थ कोरिया को कोरोना फ्री बताया जा रहा था। इस देश में अभी तक एक भी कोरोना मरीज नहीं मिले थे। लेकिन अब ये पहला कंफर्म केस होगा। 

410

तानाशाह ने मीटिंग में पूरे देश में इमरजेंसी लगा दी है और देश के काएसोंग शहर में कंप्लीट लॉकडाउन कर दिया है। इसी शहर से कोरोना का पहला मरीज मिला है। 
 

510

जानकारी के मुताबिक, कोरोना का ये पहला संदिग्ध मरीज तीन साल पहले नॉर्थ कोरिया से भाग गया था। इसके बाद जब साउथ कोरिया में कोरोना तेजी से फैला तो इसने गैरकानूनी तरीके से बॉर्डर क्रॉस किया। 
 

610

नॉर्थ कोरिया के स्टेट न्यूज एजेंसी KCNA ने हालांकि अपनी खबर में इस शख्स को कोरोना पॉजिटिव नहीं बताया है। उसने लिखा है कि उसे साँस लेने में तकलीफ है और उसके अंदर कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। 

710

इस शख्स को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। साथ ही ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वो खुद कितने लोगों के कांटेक्ट में आया था। इस मरीज को पूरी सकती से पूछताछ का सामना  करना पड़ रहा है। 

810

तानशाह ने मीटिंग में कहा कि ये जानलेवा वायरस फैले उससे पहले जितनी सख्ती उठानी हो देश उठाएगा। 24 जुलाई के बाद से देश में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। 

910

आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया में 30 जनवरी से सारे बॉर्डर्स बंद कर दिए गए थे। साथ ही बाहर देश से किसी के आने पर रोक लगा दी गई थी। अब यहां कड़े नियम लागू कर दिए गए हैं। 
 

1010

जो भी शख्स बिना मास्क के बाहर दिखेगा उसे तीन महीने कठोर परिश्रम के साथ जेल भेज दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स ने साफ़ किया कि किम जोंग कोरोना को हराने में किसी भी सख्ती से पीछे नहीं हटेंगे। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos