प्रेग्नेंट होते ही भयंकर तरीके से फूलने लगा महिला का पेट, ऑपरेशन थियेटर में खुला रह गया पति का मुंह

Published : Oct 29, 2020, 12:55 PM IST

हटके डेस्क: मां बनने का अहसास काफी खूबसूरत होता है। इस दौरान मां अपने बच्चे को नौ महीने तक गर्भ में पालती है। हालांकि, कई बार ये प्रेग्नेंसी सरप्राइज भी साबित हो जाते हैं। जुड़वा बच्चे होना तो लोग फिर भी एक्सेप्ट कर लेते हैं लेकिन कई बार गर्भ में एक साथ छह से सात बच्चे भी आ जाते हैं। ज्यादातर ऐसे मामले IVF में ही देखने को मिलते हैं, लेकिन कुछ रेयर केसेस में महिला प्राकृतिक तरीके से भी इतने बच्चे कंसीव कर लेती है। ऐसा ही एक मामला हाल में ऑस्ट्रेलिया से सामने आया, जहां एक महिला अपनी प्रेग्नेंसी में डर गई। महिला का पेट अजीबोगरीब तरीके से बढ़ने लगा। उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि उसका पेट ऐसे बढ़ क्यों रहा है? आखिर में जब उसकी डिलीवरी हुई, तब सभी को इसकी वजह समझ आई। आइये आपको दिखाते हैं कैसे अपनी प्रेग्नेंसी में परेशान हो गई महिला... 

PREV
110
प्रेग्नेंट होते ही भयंकर तरीके से फूलने लगा महिला का पेट, ऑपरेशन थियेटर में खुला रह गया पति का मुंह

महिला की पहचान 30 साल की नताली मारी के रूप में हुई। महिला ऑस्ट्रेलिया के रओएबौरने में रहती है। महिला की पहले से एक बेटी थी, जिसके बाद वो दुबारा प्रेग्नेंट हुई थी। 

210

लेकिन 7 वीक की प्रेग्नेंसी में जब उसने सोनोग्राफी करवाई तो पाया कि उसके गर्भ में एक नहीं, बल्कि चार बच्चे पल रहे हैं। उसने इन बच्चों को नैचुरली कंसीव किया था। 
 

310

नताली और उनके पति कहण कई सालों तक बच्चे की कोशिश कर रहे थे। लेकिन कॉम्प्लिकेशन की वजह से नताली प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही थी। 

410

हालांकि, कुछ सालों के बाद लगातार ट्रीटमेंट से नताली ने कंसीव किया और एक बेटी को जन्म दिया। इसके दो साल के बाद अचानक नताली फिर से प्रेग्नेंट हो गई। 
 

510

लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये प्रेग्नेंसी उनके लिए शॉक लेकर आएगा। नताली जब सोनोग्राफी के लिए गई तो उसे दो दिल धड़कते नजर आए। उसे लगा कि उसके गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं लेकिन ऐसा नहीं था। 
 

610

नताली के गर्भ में चार बच्चे पल रहे थे। इसके बाद नताली के पेट का साइज भयंकर तरीके से बढ़ने लगा। उसे मैटरनिटी कपड़ों को खरीदने में काफी दिक्कत होती थी। 

710

सिजेरियन के जरिये आखिरकार नताली ने चारों बच्चों को जन्म दिया। अचानक परिवार में चार सदस्यों के बढ़ जाने से मियां-बीवी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

810

नताली को उन्हें दूध पिलाने में डेढ़ घंटे का समय लगता है। कभी एक बच्चा सोता है तो कभी एक रोता है। इसमें कपल को काफी परेशानी हो रही है। 
 

910

वहीं नताली को अपने चार बच्चों को जन्म देने के बाद बढे हुए पेट को लेकर काफी समस्या हो रही है। नताली के पेट में काफी स्ट्रेच मार्क्स आ गए हैं। वो इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। 

1010

नताली ने कहा कि ये बॉडी पॉजिटिविटी की तरफ उनका कदम है। चार बच्चों के बाद उनका पेट काफी बढ़ गया था जो प्रेग्नेंसी के बाद कुछ ऐसा नजर आता है। लेकिन वो इसे लेकर शर्मिंदा नहीं है। 
 

Recommended Stories