समुद्र में मछुआरे ने फेंका जाल, मछली की जगह फंसा 'एलियन'

Published : Sep 06, 2019, 01:09 PM ISTUpdated : Sep 06, 2019, 01:10 PM IST

अलास्का: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो अलास्का का है, जहां समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरे की जाल में एक अजीबोगरीब जीव फंस गया। इसकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है। अलास्का में रहने वाले सराह वास्सेर अल्फोर्ड समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। उन्होंने पानी में जाल फेंका। थोड़ी देर बाद उनकी जाल में मछलियां फंस गई। उन्होंने जाल को नाव पर खींचा। लेकिन तभी मछलियों के बीच उन्हें एक अजीबोगरीब जीव नजर आया।  

PREV
15
समुद्र में मछुआरे ने फेंका जाल, मछली की जगह फंसा 'एलियन'
ये जीव ऑरेंज कलर का है। जिसकी बॉडी में लंबी-लंबी धारियां है। इसे देख कई लोग डर गए। ये जीव वाकई दिखने में काफी डरावना है।
25
अलास्का के प्रिंस ऑफ वेल्स आइलैंड में ऐसे कई जीव रहते हैं। कुछ लोगों ने इसे हॉलीवुड मूवी एलियन के जीव से कंपेयर कर दिया।
35
बाद में इस जीव की पहचान हो गई। इसे बास्केट स्टार के नाम से जाना जाता है। इसकी बॉडी डिस्क शेप की होती है। साथ ही इसके पांच फ्लेक्सिबल आर्म्स भी होते हैं।
45
इसकी तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किये। कुछ लोगों ने कहा कि उसे वापस पानी में डाल देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि बेचारा सांस नहीं ले पा रहा होगा।
55
इसके बाद अल्फोर्ड ने बताया कि उनलोगों ने वापस उसे समुद्र में डाल दिया था।

Recommended Stories