102 साल पहले भी फैली थी कोराना जैसी महामारी, मारे गए थे 5 करोड़ लोग, नहीं मिल पाई थी दवाई

हटके डेस्क। आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप से तबाह है। दुनिया भर में 27 लाख लोग इससे संक्रमित हैं, वहीं 1.90 लाख लोगों की इससे मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा करीब 50 हजार लोगों की मौत हुई है। आने वाले दिनों में मौतों का यह आंकड़ा बढ़ सकता है। बता दें कि 102 साल पहले अमेरिका में स्पेनिश फ्लू (H1N1) नाम की महामारी फैली थी, जिससे  करीब 5 करोड़ लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान जो तबाही मची थी, वह आज से कम भयानक नहीं थी। इस महामारी के दौरान भी लोगों को इसकी कोई दवाई नहीं मिल पाई थी। लोगों ने इससे बचाव के लिए वही तरीके अपनाए गए थे, जो आज कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपनाए जा रहे हैं। उस समय की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे पता चलता है कि लोगों ने स्पेनिश फ्लू की महामारी से कैसे निपटा था। ऐसा लगता है कि वह ट्रैजिडी फिर से सामने आ गई है। फेमस फिलॉसफर जॉर्ज सान्त्याना का कहना है कि जो इतिहास से नहीं सीखते, वे उसे दोहराया जाता देखने के लिए मजबूर होते हैं। अमेरिका में कोरोना जो तबाही मचा रहा है, उसे देखते हुए यह बात सच लगती है। बहरहाल, 1918 में अमेरिका में फैले स्पेनिश फ्लू की महामारी के दौरान लोगों ने खुद तो मास्क लगा कर अपने आप को सुरक्षित किया ही था, पालतू जानवरों को भी मास्क पहनाया था। देखें इससे जुड़ी तस्वीरें। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 25, 2020 4:17 AM IST / Updated: Apr 25 2020, 11:44 AM IST

110
102 साल पहले भी फैली थी कोराना जैसी महामारी, मारे गए थे 5 करोड़ लोग, नहीं मिल पाई थी दवाई

1918 में अमेरिका में फैली स्पेनिस फ्लू की महामारी के दौरान अपने घर के बाहर मास्क लगा कर बैठी कुछ महिलाएं। दो महिलाओं ने अपने पेट्स को भी मास्क पहना कर उन्हें गोद में ले रखा है। 

210

अमेरिका के सिएटल में स्पेनिश फ्लू महामारी फैलने के दौरान एक डॉग की मास्क लगाई तस्वीर अखबारों में छपी। साथ में बिग लीग प्लेयर्स की ग्रुप फोटो छपी हुई है। सबों ने मास्क लगा रखे हैं। 

310

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद चीन के शंघाई में एक डॉग घर में बना मास्क पहने है।

410

शंघाई में ही एक डॉग मास्क लगाए सड़क पर घूम रहा है। उसके मालिक ने सेफ्टी के लिए उसे जूते भी पहना रखे हैं। 

510

कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद चीन में एक लड़की ने अपने डॉग को मास्क पहनाने के साथ उसका सिर भी ढक रखा है और जूते भी पहना दिए हैं। 

610

शंघाई में एक शख्स ने अपने कुत्ते को मास्क पहनाने के बाद उसे कंधे पर उठा लिया है। 

710

1918 में अमेरिका में जब स्पेनिश फ्लू फैला था, तब अफसरों और सेना के अधिकारियों के लिए भी मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया था। तस्वीर में एक अफसर दूसरे अफसर का मास्क एडजस्ट करता दिख रहा है। 

810

1918  में अमेरिका में स्पेनिश फ्लू फैलने के बाद कन्सास के कैम्प फन्स्टन में एक साथ इतने मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जैसे आज अमेरिका में कोरोना के मरीजों के लिए अस्पतालों में जगह की कमी हो गई और उनका इलाज कैम्पों में करना पड़ रहा है, उस दौरान भी ऐसी ही हालत पैदा हो गई थी।

910

1918 में अमेरिका में स्पेनिश फ्लू फैलने के बाद मिसौरी के सेंट लुइस में महिला हेल्थ वर्कर्स मास्क पहन कर मरीजों को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जा रही हैं। स्पेनिश फ्लू फैलने के बाद मिसौरी में सबसे पहले लॉकडाउन घोषित किया गया था। 

1010

कोरोना महामारी फैलने के बाद घर में बना मास्क पहने एक कुत्ता। उसका मालिक उसे टहलाने निकला है। कहा जा रहा है कि कोरोना का संक्रमण जानवरों से भी फैल सकता है।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos