Published : Apr 24, 2020, 06:35 PM ISTUpdated : Apr 25, 2020, 12:42 PM IST
हटके डेस्क: पूरी दुनिया कोरोना-कोरोना कर रही है। हर तरफ इस महामारी ने कोहराम मचा रखा है। लेकिन नाइजीरिया, चाड और कैमरून में रहने वाले वोडाबे ट्राइब के लोग अपना एन्युअल फर्टिलिटी फेस्टिवल मना रहे हैं। इस फेस्टिवल में ट्राइब के मर्द तैयार होकर बाजार जाते हैं और अपनी खूबसूरती से महिलाओं को रिझाकर घर ले आते हैं। इसके लिए मर्द कई-कई घंटे मेकअप करते हैं। महिलाओं को इन मर्दों के सफ़ेद दांत और आंखें रिझाती हैं। देखिये कोरोना के बीच कैसे मनाया गया ये त्यौहार।
वोडाबे वो बंजारे हैं जो नाइजर, कैमरून, नाइजीरिया और चाड में रहते हैं। साल में एक बार इनके यहां गरेवाल फेस्टिवल मनाया जाता है।
213
इस फेस्टिवल में मर्द महिलाओं को रिझाकर अपने साथ लाते हैं। इसके लिए बाकायदा प्रतियोगिता रखी जाती है।
313
महिला जजों के सामने प्रतियोगिता होती है। जिसमें महिलाएं मर्दों के सफ़ेद दांत और आंखों से रीझकर उनके साथ चली जाती हैं।
413
मर्दों को चुनने के बाद महिलाएं फैसला करती हैं कि उन्हें उस शख्स के साथ मात्र एक रात रहना है या शादी कर उसे पति बनाना है।
513
महिलाओं को रिझाने के लिए ये मर्द कई-कई घंटे मेकअप करते हैं। इसमें वो सबसे बेस्ट कपड़े पहनते हैं और अपने चेहरे पर आर्ट करते हैं।
613
इस ट्राइब के मर्द अपने लुक को लेकर काफी सजग रहते हैं। यहां तक कि बकरी चराने के लिए जाने से पहले भी वो मेकअप करते हैं।
713
इस फेस्टिवल में दूसरों की बीवियां भी हिस्सा लेती हैं। अगर उन्हें फेस्टिवल में कोई और मर्द पसंद आ गया तो वो उसकी हो जाती हैं। और अपने पुराने पति को छोड़ देती हैं।
813
फेस्टिवल में सारे मर्द नाचते हैं। वो वहीं महिलाओं को आकर्षित करने के अलग-अलग तरीके अपनाते हैं।
913
कई मर्द अपने चेहरे को अलग- अलग रंग से पेंट करते हैं। साथ ही काजल और आईलाइनर भी लगाते हैं।
1013
ये मर्द सिर से पैर तक सजे रहते हैं। इनके कपड़े भी पारम्परिक होते हैं। इस ट्राइब के मर्द हर समय छोटा सा शीशा साथ रखते हैं। जिसमें ये कई बार खुद को निहारते हैं।
1113
दुनिया के दूसरे देशों में जहां औरतों के ऊपर मर्दों को रिझाने का बोझ होता है। यहां उलटी गंगा बहती है।
1213
महिलाओं को इस ट्राइब में काफी मजबूत स्थान दिया जाता है। मर्द कोई भी काम उनके इजाजत के बिना नहीं करते। यहां तक कि बच्चे पालने का जिम्मा भी मर्दों का ही होता है।
1313
साथ ही मर्दों का ज्यादातर समय सजने-संवरने में बीत जाता है।