Published : Apr 24, 2020, 12:28 PM ISTUpdated : Apr 24, 2020, 05:00 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 लाख 25 हजार पार कर गई है जबकि मौत का आंकड़ा 1 लाख 91 हजार पार कर गया है। चीन के वुहान से इस वायरस की शुरुआत हुई थी। अभी तक इस वायरस ने लगभग हर देश में अपना संक्रमण फैला दिया है। चीन को इस वायरस के कारण काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। दुनिया का आरोप है कि चीन अभी भी इस वायरस को लेकर झूठ बोल रहा है। चीन का कहना है कि ये वायरस चमगादड़ खाने से इंसानों में पहुंचा, जहां से अब ये संक्रमण एक से दूसरे इंसान में फैलता जा रहा है। अब चीन से एक डायरी सामने आई है, जिसे लिखने वाली ने अपने देश के सारे झूठ का पर्दाफाश कर दिया।
चीन की लेखिका फैंग-फैंग ने एक डायरी लिखी है। इस डायरी के कारण चीन काफी डर गया है। उसने लेखिका को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी है। इस डायरी में चीन के सारे झूठ की पोल खोल दी गई है।
212
चीन के वुहान से शुरू हुए इस महामारी को लेकर चीन ने काफी झूठ बोला। चीन ने पहले इसकी जानकारी दुनिया को नहीं दी। आराम से इंटरनेशनल फ्लाइट्स आते-जाते रहे। जिस कारण ये वायरस कई देशों में फैल गया।
312
चीन ने वायरस को लैब में बनाया और उसे जानते हुए फैलाया, आशंका जताई जाती है। अब चीन के वुहान में रहने वाली फैंग-फैंग ने एक डायरी में 72 दिनों तक के लॉकडाउन की सारी तस्वीरें लिख डाली है। इसमें वुहान में वायरस से हुई मौतों का पूरा लेखा-जोखा है।
412
इस डायरी में वो सारा सच है, जिसे चीन दुनिया से छिपा रहा है। इसमें उन्होंने वायरस की शुरुआत से लेकर अब तक के सारे अपडेट्स लिख डाले हैं।
512
फैंग-फैंग ने वुहान में इस लॉकडाउन के कारण पैदा हुई स्थिति, चीन द्वारा सारे सबूतों को छिपाने की कोशिश, अस्पतालों में मरीजों की बुरी हालत, सबके बारे में लिख डाला। साथ ही डायरी को फैंग-फैंग ने ऑनलाइन भी पब्लिश कर दिया।
612
इसके बाद चीन फैंग-फैंग पर भड़क गया। चीन अपने देश से किसी भी वीडियो या खबर को पूरी तरह फ़िल्टर कर दुनिया को बताता है। लेकिन फैंग-फैंग की वजह से सारी पोल खुल गई।
712
फैंग-फैंग की ये डायरी इंग्लिश और जर्मन में पब्लिश हुई है। इसमें फैंग-फैंग ने हर एक छोटी बात का जिक्र किया है। डायरी में फैंग-फैंग ने लिखा कि जब दुनिया को इसके बारे में नहीं पता था, तब ही चीन के डॉक्टरों ने सरकार को बता दिया था कि ये वायरस काफी खतरनाक है।
812
फैंग-फैंग के मुताबिक, ये सच है कि चीन ने दुनिया से मौत का आंकड़ा छिपाया है। उसने कई तस्वीरों के जरिये अपनी बात के सबूत दिए।
912
डायरी के मुताबिक, चीन ने काफी कुछ छिपाया है। दुनिया को दिखाने के लिए अस्पतालों का निर्माण करवाया गया। लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं मौजूद था। मरीजों को देखने वाला कोई नहीं था। तड़पते हुए लोगों ने दम तोड़ दिया।
1012
लाशों का ऐसा अम्बार था कि शव वाहन एक दिन में कई बारे कब्रिस्तान के चक्कर लगाता था। ऐसे में मौत का जो आंकड़ा चीन ने जारी किया है, वो काफी कम है।
1112
चीन में कोरोना का पहला मरीज 1 दिसंबर को ही मिल गया था लेकिन जनवरी तक फ्लाइट्स जारी रही। 23 जनवरी को चीन को लॉकडाउन किया गया। लेकिन तब तक ना सिर्फ दुनिया बल्कि खुद चीन में भी हालात बदतर हो चुके थे।
1212
इस डायरी के सामने आने के बाद अब तक जिन बातों का शक जताया जा रहा था, वो कंफर्म हो गया। चीन ने अभी तक अपनी गलती नहीं मानी है और बाकायदा दुनिया से इसे लेकर बहस कर रहा है। अमेरिका ने साफ़ कर दिया है कि अगर ये चीन की साजिश है, तो उसे भारी नुकसान चुकाना पड़ेगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News