इस देश ने जीत ली कोरोना से जंग, 70% संक्रमित हुए ठीक, भारत सहित दुनिया ले सकती है सीख

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना का आतंक तेजी से फ़ैल रहा है। आज दुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 24 लाख 83 हजार पार है तो मौत का आंकड़ा 1 लाख 70 हजार क्रॉस कर गया है। दुनिया के लगभग हर देश में इस वायरस ने आतंक मचा रखा है। शक्तिशाली देशों में गिने जाने वाले अमेरिका को इस वायरस ने घुटनों पर ला दिया है। यहां मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच एक अच्छी खबर ऑस्ट्रेलिया से सामने आई है। इस देश ने कुछ ही महीनों में इस वायरस पर कंट्रोल पा लिया है। देश के कुल संक्रमित मरीजों में से 70 प्रतिशत ठीक हो चुके हैं। बचे लोगों का भी इलाज चल रहा है। भारत सहित दुनिया के बाकी देश भी इस वायरस से जंग में ऑस्ट्रेलिया से सीख ले सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कैसे ऑस्ट्रलिया ने इस वायरस से जंग लड़ी...  
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 21, 2020 7:40 AM IST / Updated: Apr 21 2020, 03:48 PM IST

111
इस देश ने जीत ली कोरोना से जंग, 70% संक्रमित हुए ठीक, भारत सहित दुनिया ले सकती है सीख

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6 हजार 6 सौ है। इस वायरस से 71 लोगों को मौत की नींद सुला दिया लेकिन वहीं देश के 4 हजार 6 सौ लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 

211

आंकड़ों को देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने लगभग कोरोना से जंग जीत ली है। देश में कोरोना संक्रमितों के नए मामलों में कमी आई है। 

311

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आई है। इसकी वजह से जल्द ही ऑस्ट्रेलिया लॉकडाउन खत्म करने का ऐलान कर सकता है। जून के बाद लोगों को छोटी गेदरिंग्स  करने की अनुमति मिल सकती है। 

411

देश में दिसंबर तक फ्लाइट्स शुरू किये जा सकते हैं। लेकिन ये विदेशों में होंगे या सिर्फ डोमेस्टिक ये हालात देखकर फैसला किया जाएगा। लेकिन अभी हाल-फिलहाल किसी तरह के स्पोर्ट्स इवेंट्स को नहीं करवाने का फैसला किया गया है। 

511

देश की इस जीत के बारे में बात करते हुए डिप्टी चीफ मेडिकल अफसर ने कहा कि देश में सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जा रहा है। यही वजह है कि देश में कोरोना की रफ़्तार रोकी जा सकी है।  

611

वहीं वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन प्रीमियर का मानना है कि देश के बॉर्डर्स को पूरी तरह बंद करने के फैसले के कारण भी कोरोना पर लगाम लगाई जा सकी। 

711

20 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया से महज 13 नए मामले सामने आए। हालांकि, सरकार ने साफ़ किया है कि मेडिकल एक्सपर्ट्स से बातचीत के बाद ही लॉकडाउन पर कोई फैसला लिया जाएगा।  

811

देश में संक्रमितों की कुल संख्या अब 24 सौ रह गई है। जिसमें से मात्र 170 ही अस्पताल में एडमिट हैं। बाकी को उनके घरों में ही क्वारेंटाइन किया गया है। 
 

911

इन संक्रमितों में 50 का इलाज आईसीयू में चल रहा है। अगर यहां इसी तरह संक्रमितों की संख्या में गिरवाट आती रहेगी तो जल्द ही ऑस्ट्रेलिया वायरस पर जीत पाने वाला पहला देश बन जाएगा। 

1011

बता दें कि मार्च में ही इस देश ने अपने सारे बॉर्डर्स सील कर दिए थे। ट्रेवल बैन कर दिया था और बिजनेस शट डाउन कर दिया था। इन फैसलों के बाद मार्च से अप्रैल तक कोरोना के मामलों में 90 प्रतिशत कमी दर्ज की गई।  
 

1111

भारत सहित दुनिया के बाकी देशों को ऑस्ट्रेलिया से सीख लेनी चाहिए। सख्ती से लॉकडाउन का पालन करना ही इस वायरस को हारने का एकमात्र तरीका है। दुनिया के कई देशों अब लॉकडाउन हटाने की बात चल रही है, जबकि वहां अभी भी वायरस तेजी से फ़ैल रहा है। ऐसे में देशों को दुबारा सोचना चाहिए। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos