यहां पोर्न देखने पर मिलती है मौत की सजा, क्रूर तानाशाह ने नर्क कर रखी है लोगों की जिंदगी

हटके डेस्क: अभी पूरी दुनिया कोविड 19 से जूझ रही है। कोरोना संकट के दौर में अचानक खबर आई कि नॉर्थ कोरिया के तानशाह किम जोंग की हालत नाजुक है। विदेशी मीडिया के अनुसार, अप्रैल की शुरुआत में दिल की सर्जरी के बाद किम जोंग उन की हालत काफी नाजुक हो गई है। इस क्रूर तानशाह की नाजुक हालत को लेकर पूरी दुनिया के लोगों में जिज्ञासा बनी हुई है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम का बच पाना मुश्किल। है हालांकि, इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। ट्विटर पर भी किम जोंग ट्रेंड कर रहे हैं। बता दें कि नॉर्थ कोरिया के इस तानशाह ने अपने देश में लोगों की जिंदगी पर सख्त कंट्रोल कर रखा है। इस देश में ऐसे कई नियम-कानून हैं, जिन्हें जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 21, 2020 6:17 AM IST / Updated: Apr 21 2020, 01:29 PM IST

110
यहां पोर्न देखने पर मिलती है मौत की सजा, क्रूर तानाशाह ने नर्क कर रखी है लोगों की जिंदगी

नॉर्थ कोरिया में पॉर्नोग्राफी बैन है। यहां पोर्न देखते हुए पकड़े जाने पर मौत की सजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ना सिर्फ पोर्न देखना, बल्कि बनाना और इसकी कालाबाजारी भी सख्त मना है। 

210

नॉर्थ कोरिया में जींस पहनने पर भी पाबंदी है। यदि किसी को जींस पहने पकड़ा जाता है तो उसे कड़ी सजा दी जाती है। इस कारण लोग जींस नहीं पहनते हैं।  

310

इस देश में भिखारियों की तस्वीर खींचने पर पाबंदी है। किम जोंग किसी को दिखाना नहीं चाहता कि यहां गरीबी है। इस कारण ऐसा करने पर पाबंदी लगाई गई है। 
 

410

नॉर्थ कोरिया में आम नागरिकों के कार चलाने पर पाबंदी है। यहां सिर्फ मिलिट्री वालों और सरकारी अधिकारियों को ही कार रखने और चलाने की इजाजत है। अगर कोई और कार चलाता पकड़ा जाता है, तो उसे सजा दी जाती है। 
 

510

इस देश में मर्दों और महिलाओं को हेयर स्टाइल रखने की भी आजादी नहीं है। सरकार ने कुछ ख़ास हेयर स्टाइल को स्वीकृति दी है। सिर्फ उन्हें ही देशवासी अपना सकते हैं। उनके अलावा कोई और स्टाइल रखने पर सजा दी जाती है। 

610

नॉर्थ कोरिया दुनिया के कैलेंडर को नहीं मानता। पूरी दुनिया में अभी 2020 चल रहा है। लेकिन नॉर्थ कोरिया में अभी साल 106 चल रहा है। ये साल देश के पूर्व तानाशाह किम इल संग के जन्म के साल के मुताबिक है। 
 

710

नॉर्थ कोरिया में हर 5 साल में चुनाव होता है। लोग वोट डालने जाते हैं। लेकिन बैलेट पेपर पर सिर्फ एक ही कैंडिडेट का नाम होता है। 
 

810

नॉर्थ कोरिया में 8 जुलाई और 17 दिसंबर को कोई भी सेलिब्रेशन करना मना है क्योंकि इस दो दिन किम इल संग और किम जोन्स इल की मौत हुई थी। 
 

910

यहां बाइबल रखने पर मौत की सजा दी जाती है। ईसाई धर्म वालों को जेल में भेज दिया जाता है। लोग अपने धर्म का  खुलासा करने से डरते हैं। साथ ही किसी तरह के एडल्ट मैगजीन को रखना भी इलीगल है। 

1010

इस देश में गांजा लीगल है। इसे पीने पर कोई पाबंदी नहीं है। वहां से लौटे टूरिस्ट्स ने दुनिया को बताया कि नॉर्थ कोरिया में सड़क किनारे गांजा बिकता है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos