Published : Jun 01, 2020, 10:02 AM ISTUpdated : Jun 01, 2020, 02:32 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया में ऐसी कई चीजें होती हैं, जो ऊपर से जैसी दिखती हैं, वो अंदर से वैसी नहीं होती। लोग बाहर से चीजों को देख उनके बारे में राय बना लेते हैं। लेकिन जब अंदर से इन्हें देखा जाता है, तो इंसान हैरान रह जाता है। इंग्लैंड के हेर्टफोर्डशायर में बने एक आलीशान घर की तस्वीरें इन दिनों चर्चा में है। किंग्स लैंगली का ये आलीशान घर कई सालों से बंद पड़ा है। बाहर से खंडहर जैसे दिखते इस महल को जब कई सालों बाद खोला गया तो किसी को अंदाजा नहीं था कि इसके अंदर क्या है? अंदर जाते ही लोग हैरान हो गए।
सालों से बंद इस महल की तस्वीरें इन दिनों वायरल हो रही हैं। बंगले के बाहर दरवाजे पर ही चार से पांच गाड़ियां लगी हैं, जिनमें अब जंग लग चुकी है। इसमें एक बेंटले कार भी शामिल है।
218
इस घर के अंदर एक कमरे में टेबल पर स्नूकर भी है। सालों पहले कोई इस गेम को खेलने के दौरान बीच में ही छोड़ गया था। इतने सालों बाद भी टेबल उसी तरह रखा पाया गया।
318
बात अगर इस बंगले की बाथरूम की करें, तो अंदर जकूजी लगा था। जिसमें आधा शैम्पू अभी भी भरा पड़ा था। साथ ही डेली यूज का हर बॉडी केयर आइटम भी रखा था।
418
इस आलीशान बंगले में आठ बेडरूम, 6 बाथरूम और 4 हॉल्स थे। इसमें महंगे आरामदायक सोफे लगे हुए हैं।
518
किचन में सारे बर्तन अभी भी वैसे ही पड़े हुए थे। सिर्फ किचन की छत सील कर गिरने लगी थी।
618
इंग्लैंड के भीड़-भाड़ वाले एरिया से दूर ये बंगला काफी समय से खाली था। बाहर गाड़ियां भी लगी थी। ऐसा लग रहा था जैसे सालों बाद किसी किताब को खोला गया है, जिसमें धूल जम गई थी।
718
इस बंगले का रईस मालिक फैशन का भी शौक़ीन रहा होगा। तभी तो घर के अंदर महंगे-महंगे ब्रांड्स के कई कपड़े अभी हेंगर से लगे मिले।
818
साथ ही मालिक को साइंस और फिक्शन में काफी इंट्रेस्ट था। उसने कई किताबें वहां रखी थी। हर किताब साइंस और स्पेस से जुड़ी थी।
918
घर का एक कमरा और उसका बाथरूम काफी गन्दा पाया गया। हालांकि, ये बाथरूम भी महंगे बॉडी केयर प्रोडक्ट्स से भरा था।
1018
कमरों को महंगे और आकर्षक चीजों से सजाया गया था। इसमें कई तरह के वॉश, झूमर और खिलौने शामिल हैं।
1118
साथ ही घर के पीछे के कमरे से एक बड़ा टेलिस्कोप भी मिला। इससे मालिक रात को तारें देखा करता होगा।
1218
कमरे की एक टेबल पर एक घड़ी रखी मिली। ये घड़ी काफी महंगी थी। हालांकि, बैटरी खत्म होने के कारण ये बंद पड़ी थी।
1318
कमरे में एक जापानी पियानो रखा था, जिसके ऊपर एक किताब भी रखी थी। म्यूजिक लवर शख्स ने इसे कमरे में यूं ही खुला छोड़ दिया था।
1418
जिस फोटोग्राफर ने ये तस्वीरें खींची, उसने बताया कि पहली बार उसे कोई घर ऐसा दिखा, जो इतने सालों बाद भी वैसा का वैसा ही है। उसमें कुछ भी अंतर नहीं आया था।
1518
कमरे में टी-कप्स और सारे क्रॉकरीज यूं ही रखे मिले। बस उनपर धूल की परत चढ़ गई थी।
1618
कमरों में किताबें भी सजा कर रखी गई थी। कई सालों से नहीं खुलने के कारण ये बुक्स धूल फांक रही हैं।
1718
एक कमरे में रखे महंगे पियानो पर भी धूल बैठी हुई मिली। साथ में रखा सोफा और कई तरह की सजावट की चीजें भी।
1818
ताज्जुब की बात ये थी कि पियानों के आगे गमले में लगा पौधा अभी भी जिन्दा था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News