ब्रेकअप के बाद बौद्ध भिक्षु बन गया शख्स, 8 महीने बाद प्रेमिका को दूसरे मर्द की बांहों में देखते ही बना दरिंदा

हटके डेस्क: प्यार का अहसास काफी खूबसूरत होता है। प्यार में इंसान अपने पार्टनर की खुशियों के लिए अपनी जान भी देते हैं। लेकिन कई बार ये प्यार जूनून में बदल जाता है। और फिर जन्म लेती है आपराधिक भावना। इस भावना में सामने वाला सही-गलत सब भूल जाता है। प्यार में ऐसे ही एक शॉकिंग क्राइम की खबर थाईलैंड से सामने आई, जहां एक बौद्ध भिक्षु ने आठ महीने की गर्भवती लड़की को मौत के घाट उतार दिया। लड़की और बौद्ध भिक्षु कभी रिलेशन में थे। लेकिन ब्रेकअप के बाद भी शख्स अपने प्यार को नहीं भूल पाया। जब उसने अपनी एक्स को दूसरे शख्स के साथ देखा तो उसे अपना प्यार याद आ गया और फिर उसने उठाया खौफनाक कदम... 

Asianet News Hindi | Published : Jun 19, 2020 7:53 AM IST / Updated: Jun 19 2020, 04:06 PM IST

18
ब्रेकअप के बाद बौद्ध भिक्षु बन गया शख्स, 8 महीने बाद प्रेमिका को दूसरे मर्द की बांहों में देखते ही बना दरिंदा

ये खौफनाक घटना थाईलैंड से सामने आई है। यहां पुलिस ने एक आठ महीने की प्रेग्नेंट महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि ये हत्या प्यार में मिली नाकामी के कारण है। 
 

28

57 साल के बौद्ध भिक्षु उम दिरुनराम कभी 33 साल की लमाइ बुअलोइ के साथ रिलेशन में थी। लेकिन कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 
 

38


इसके बाद दिरुनराम बौद्ध भिक्षु बन गया। इसके बाद अचानक वो एक दिन अपनी पूर्व प्रेमिका के घर के पास से गुजरा। तभी उसकी नजर लमाइ पर पड़ी। 

48

वो अपने घर के बाहर दूसरे शख्स के साथ नजर आई।  साथ ही उसके गर्भ में बच्चा देख दिरुनराम का खून खौल गया। 
 

58

वो तुरंत उसके पास पहुंचा और फिर अपनी एक्स पर अटैक कर दिया। झगड़ा होता देख लड़की का प्रेमी वहां से भाग गया। 

68

इधर दिरुनराम अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रख पाया और उसने अपनी एक्स को मार डाला। साथ ही अपने क्राइम को कबूल भी कर लिया। 

78


महिला के घर वालों ने बताया कि जब दिरुनराम बौद्धभिक्षु बना, तब उनका रिश्ता खत्म हो गया था। इसके बाद दोनों एक बार भी नहीं मिले थे। ऐसे  में अचानक इस वारदात ने सभी को सदमे में डाल दिया है। 

88

बौद्ध ने महिला को इतनी बुरी तरह मारा कि उसके जख्म डॉक्टर भी सिल नहीं पाए। गहरे जख्मों से बहते खून के कारण महिला की मौत हो गई। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos