प्रेमी ने प्रेमिका को भेजी अकेले में खींची सेल्फी, 18 लाख लोगों ने चश्मे में देखी दूसरी महिला की टांगें

हटके डेस्क: प्यार में विश्वास काफी जरुरी है। उससे भी ज्यादा जरुरी है वफादारी। अगर आप अपने पार्टनर के प्रति वफादार नहीं हैं, तो रिश्ता बिना किसी मतलब का रह जाता है। फिर शक के साथ आखिरकार वो रिश्ता टूट ही जाता है। लोग रिश्तों में झूठ का सहारा लेकर धोखा देने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक ना एक दिन असलियत सामने आ जाती है और रिश्ता ख़त्म हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक लड़की ने अपने धोखेबाज प्रेमी के झूठ का खुलासा किया। लड़की को कभी पता ही नहीं चलता कि उसका प्रेमी उसे धोखा दे रहा है। लेकिन सिर्फ एक सेल्फी की वजह से ये असलियत खुल गई। आइये आपको बताते हैं कैसे इस डिटेक्टिव लड़की ने अपने प्रेमी के धोखे का पता लगाया... 

Asianet News Hindi | Published : Nov 15, 2020 8:31 AM IST

17
प्रेमी ने प्रेमिका को भेजी अकेले में खींची सेल्फी, 18 लाख लोगों ने चश्मे में देखी दूसरी महिला की टांगें

आजकल स्मार्टफ़ोन का ज़माना है। लोग एक-दूसरे से वीडियोकॉल के जरिये और सेल्फी के जरिये जुड़े रहते हैं। शायद यही वजह है कि आज के जमाने में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन सर्वाइव कर जाता है। 

27

लेकिन धोखेबाज नेचर के लोग भला अपनी फितरत से बाज कैसे आ सकते हैं? सोशल मीडिया पर 24 साल की सिडनी किनश्च ने अपने धोखबाज प्रेमी की कहानी शेयर की, जिसके बाद लड़कियां अब काफी अलर्ट हो गई हैं।  

37

सिडनी के लिए उसका रिलेशन काफी नॉर्मल था। लेकिन प्रेमी के भेजे एक सेल्फी के बाद सबकुछ बदल गया। दरअसल, सिडनी अपने प्रेमी के साथ रहती थी। लेकिन कुछ दिन पहले उसके प्रेमी ने काम के बहाने बाहर जाने का प्लान बनाया।  

47

सिडनी को भी अपने प्रेमी पर यकीन था। इसलिए उसने भी कोई सवाल जवाब नहीं किया। प्रेमी तय डेट को निकल गया। इसके कुछ देर के बाद सिडनी को स्नैपचैट पर उसके प्रेमी की एक तस्वीर रिसीव हुई। 
 

57

उस तस्वीर में लड़के ने सनग्लास लगाया हुआ था। और हाईवे पर ट्रेवल कर रहा था। पहले तो सिडनी उस तस्वीर को देख खुश हो गई।  उसकी नजर प्रेमी के चश्मे में दिख रही परछाई पर पड़ी।  

67

जब उसने ग़ौर से देखा तो पाया कि प्रेमी की कार में एक दूसरी लड़की भी है। उसके पैर चश्मे में साफ़ दिखाई दे रहे थे। उसने तुरंत सेल्फी का स्क्रीनशॉट लिया। सिडनी इस  लड़के के साथ चार साल से रिलेशन में थी।  

77

सिडनी ने टिकटॉक पर अपने प्रेमी की बेवफाई की कहानी शेयर की। इसे अभी तक 18 लाख लोगों ने देखा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अन्य लड़कियों को भी सावधान और सतर्क रहने को कहा है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos