PHOTOS: यहां जंगल के बीच बने इस पुल पर रोज ही होती है जगमगाहट, हमेशा यहां रहता है दीपावली का नजारा

Published : Nov 14, 2020, 03:00 PM IST

हटके डेस्क। आज देश में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। यह रोशनी का त्योहार है। दीपावली की रात हर जगह रंगबिरंगी रोशनी में डूबी होती है। वहीं, इंडोनेशिया (Indonesia) में एक ऐसा जंगल है, जहां लकड़ी के पुल पर हमेशा रोशनी होती रहती है। लकड़ी का यह पुल लेम्बांग (Lembang) के जंगल में है। यह पुल पेड़ों पर झूलता रहता है और यहां हमेशा पीली रोशनी बिखरी रहती है। यहां कभी भी दीपावली के नजारे देखे जा सकते हैं। इसे रोशनी का जादुई पुल  (Magical Bridge of Lights) कहा जाता है। यह टूरिस्ट के आकर्षण का केंद्र है। कोरोनावायरस महामारी के चलते फिलहाल यहां टूरिस्ट्स के आने की अनुमति नहीं है, लेकिन यह जादुई पुल हमेशा रोशनी से जगमागाता रहता है। इंडोनेशिया के फोटोग्राफर वरमन वरधानी (Warman Wardhani) ने इस पुल की कुछ बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें खींची हैं और उसे इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है। देखें इस मैजिकल ब्रिज की कुछ तस्वीरें।   

PREV
18
PHOTOS: यहां जंगल के बीच बने इस पुल पर रोज ही होती है जगमगाहट, हमेशा यहां रहता है दीपावली का नजारा

इंडोनेशिया (Indonesia) की यह जन्नत जैसी खूबसूरत जगह है। लकड़ी का यह पुल है एक जंगल में बना है। लंबे-लंबे पेड़ों के तनों को जोड़ने वाला यह पुल पीली रोशनी से जगमगाता रहता है। 
 

28

कोरोनावायरस महामारी फैलने के पहले यहां काफी पर्यटक आया करते थे। घने जंगल में यह पुल हमेशा रोशनी से जगमगाता रहता है। यह गोल्डन कलर की रोशनी होती है। ऐसा लगता है कि यह पुल सोने का बना हुआ है।  

38

यह पुल काफी लंबा और सर्पीला है। गोल्डन कलर की रोशनी में इस पुल को देखने पर लगता है कि इसे सोने की तारों से बनाया गया है। यह हैंगिंग ब्रिज है। दुनिया में इतनी खूबसूरत जगह कम ही देखने को मिलती है। 

48

इंडोनेशियाई फोटोग्राफर वरमन वरधानी (Warman Wardhani) ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर इस पुल की बहुत ही सुंदर तस्वीरें शेयर की हैं। लेम्बांग के जंगल में बने इस जादुई पुल को देखने के लिए दुनिया भर से टूरिस्ट आते थे। 

58

इस जंगल में करीब 20 हजार पेड़ हैं। यह पुल पेड़ों पर झूलता रहता है। रोशनी में यहां का नजारा देखने लायक होता है। यह जंगल बेहद घना है। 

68

इस पुल की लंबाई देख कर टूरिस्ट अचरज में पड़ जाते हैं। इस पुल के जरिए पूरे जंगल की सैर की जा सकती है। कहीं-कहीं इस पुल पर सीढ़ियां भी बनी हैं। रोशनी में इस पुल की सीढ़ियां भी सोने की बनी नजर आती हैं। 

78

लेम्बांग के इस ऑर्चिड फॉरेस्ट (Orchid Forest) में इस पुल के साथ टूरिस्ट्स के बैठने और आराम करने के लिए जगह बनाई गई है। वहां भी हमेशा दीपावली की तरह रोशनी जगमगाती रहती है। 

88

जगमगाती रोशनी के बीच इस मैजिकल ब्रिज पर एक टूरिस्ट युवती। यह ब्रिज पेड़ों से होकर गुजरता है। इस हैंगिंग ब्रिज के जरिए जंगल के एक बड़े हिस्से को देखा जा सकता है। यह दुनिया के अनोखे और सबसे सुदंर पर्यटक स्थलों में शुमार है। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories