हटके डेस्क: दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जो गरीबी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं कुछ देश हैं जो पैसे बर्बाद करने पर जुटे हैं। चीन जहां विश्व शक्ति बनने के फिराक में सिर्फ हथियारों के निर्माण में ध्यान दे रहा है, वहीं चीन की जनता भुखमरी का शिकार हो रही है। कोरोना की वजह से इस देश के रिश्ते कई अन्य देशों से खराब हुए हैं। इसमें भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और जापान जैसे देश भी शामिल हैं। इन देशों से रिश्ते बिगड़ने की वजह से चीन में खाद्य संकट देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से चीन की सरकार ने खाने की बर्बादी रोकने के लिए नए नियम बनाए हैं। अब इस देश में अगर किसी ने खाना बर्बाद किया तो उसे एक लाख रूपये जुर्माना भरना पड़ेगा। इस नियम को चीन के राष्ट्रपति ने लोगों द्वारा खाने की बर्बादी को रोकने के लिए इम्प्लीमेंट किया है।