हर 3 साल में अंडे देता है ये पहाड़, लेने के लिए लोगों में रहती है मारामारी

आजतक आपने पक्षियों और जानवरों को अंडे देते हुए सुना होगा लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक ऐसा पहाड़ है, जो अंडे देता है तो? शायद आप यकीन ना करें लेकिन ये बिल्कुल सच है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 24, 2019 11:00 AM IST

15
हर 3 साल में अंडे देता है ये पहाड़, लेने के लिए लोगों में रहती है मारामारी
वैसे तो चीन में ऐसी कई चीजें हैं, जो लोगों को आश्चर्य में डालती है लेकिन यहां एक ऐसा पहाड़ है, जो अंडे देता है। ये पहाड़ गुईझोउ में स्थित है।
25
इस पहाड़ को चीन में चान दान के नाम से जानते हैं। इस पहाड़ की लंबाई और चौड़ाई 5 मीटर है।
35
इस पहाड़ का रंग काला है और हर तीन साल में इस पहाड़ से कई काले अंडे निकलते हैं। पहले ये अंडे पहाड़ की सतह पर दिखाई देते हैं। और फिर कुछ समय के बाद नीचे गिर जाते हैं।
45
लोगों में इन अंडों को घर ले जाने के लिए मारामारी रहती है। चीनी लोगों के मुताबिक, ये अंडे ख़ुशी का प्रतीक हैं।
55
आज तक वैज्ञानिक भी इस रहस्य को सुलझा नहीं पाए हैं कि आखिर इस पहाड़ से अंडे कैसे निकलते हैं? इसके लिए कई शोध किये गए और किये जा भी रहे हैं लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिल पाया है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos