हजारों सालों से ढूंढी जा रही है इनकी कब्रें, अंदर छिपा है अरबों का खजाना

इजिप्ट में मौजूद ममीज के बारे में कई कहानियां प्रचलित हैं। इन कहानियों को बल इसलिए भी मिलता है कि कई कब्रें यहां से निकाली जा चुकी हैं, जिन्होंने कहानियों को सच घोषित करने में मदद की है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 24, 2019 9:19 AM IST

15
हजारों सालों से ढूंढी जा रही है इनकी कब्रें, अंदर छिपा है अरबों का खजाना
इजिप्ट की महारानी क्लियोपेट्रा के बारे में कई तरह की बातें कही जाती हैं। उनकी लव स्टोरी के कारन वो सबसे ज्यादा मशहूर हुई थीं। उन्होंने सभी से बगावत कर अपने प्रेमी मार्क एंटिनो से शादी की थी।
25
एंटिनो से पहले क्लियोपेट्रा रोम के सम्राट जूलियस सीजर की प्रेमिका थी। जूलियस क्लियोपेट्रा के तेज दिमाग के कायल थे। वो हर बड़े मुद्दे पर क्लियोपेट्रा की राय लेते थे। लेकिन रोम के लोगों को उनका रिश्ता पसंद नहीं था। जूलियस की मौत के बाद तन्हा हुई क्लियोपेट्रा की जिंदगी में एंटिनो आए थे।
35
दोनों ने शादी कर ली और रोम पर अपना अधिकार स्थापित किया। लेकिन इनके प्यार के कारन ही दोनों को मौत का मुंह भी देखना पड़ा। कहा जाता है कि सम्राट ऑक्टेवियन ने एंटिनो को कमजोर करने के लिए क्लियोपेट्रा की मौत की खबर सुनाई और उसके बाद आसानी से उसे हरा कर मौत दे दी।
45
कुछ लोगों के अनुसार एंटिनो और क्लियोपेट्रा की डेड बॉडीज को एक साथ कब्र में दफनाया गया था। उस कब्र में अरबों का खजाना भी रखा गया था ताकि मौत के बाद दोनों को किसी तरह की कोई कमी ना हो। आज भी कई इतिहासकार दोनों की कब्र ढूंढ रहे हैं। लेकिन किसी को सफलता हासिल नहीं हुई है।
55
बता दें कि महारानी क्लियोपेट्रा काफी तेज बुद्धि की थीं। उन्होंने अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कई उपाय ईजाद किये थे। जिसमें सबसे मशहूर था कि वो सिर्फ गधी के दूध से नहाती थीं। इसके अलावा परफ्यूम बनाने का श्रेय भी कई लोग इन्हें ही देते हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos