ये हैं अल्लाह के नेक बंदे: रमजान में रोजा रखकर भी कर रहे कोरोना मरीजों का इलाज, बेहोश होकर भी नहीं टूटा हौंसला

हटके डेस्क: कोरोना  वायरस से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। इस वायरस ने देखते ही देखते तबाही मचा दी। चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस के कदम अब दुनिया के करीब हर देश में पड़ चुके हैं। कई देशों को लॉकडाउन किया जा चुका है। इस बीच भारत और पाकिस्तान में कुछ लोग रमजान के महीने में मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए भीड़ जुटाने पर तुले हैं। ऐसे लोगों की जमकर आलोचना की  जा रही है। लेकिन कुछ ऐसे भी मुसलमान हैं, जो रोजा रखकर भी कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ऐसे फ्रंटलाइन वर्कर्स को दुनिया सलाम कर रही है। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई, जिसमें रोजा रखकर घंटों खड़े रहकर ये डॉक्टर्स बेहोश को जा रहे हैं। लेकिन जैसे ही इन्हें होश आता है, ये फिर ड्यूटी पर लग जाते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 27, 2020 9:03 AM IST / Updated: Apr 28 2020, 09:58 AM IST

110
ये हैं अल्लाह के नेक बंदे: रमजान में रोजा रखकर भी कर रहे कोरोना मरीजों का इलाज, बेहोश होकर भी नहीं टूटा हौंसला

24 अप्रैल से दुनिया में रमजान की शुरुआत हुई। इस दौरान कई देशों में, खासकर मक्का में भी लोगों से घरों में ही नमाज अदा करने की रिक्वेस्ट की गई। 
 

210

पूरी दुनिया के मुसलमान रमजान में रोजा रखते हैं। कोरोना के  संकट में भी लोग रोजा रखकर इस मुश्किल घड़ी के गुजर जाने की दुआ कर रहे हैं। 

310

इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ कोरोना वारियर्स की तस्वीरें वायरल हुई। ये तस्वीरें मलेशिया के मुस्लिम फ्रंटलाइनर्स की हैं। 

410

मुस्लिम समुदाय के ये वॉरियर्स रोजा भी रख रहे। इसके बावजूद घंटों भूखे रहने के बाद भी अपनी ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं। 

510

कई वॉरियर्स अपनी ड्यूटी के दौरान बेहोश भी हो जाते हैं। लेकिन फिर थोड़ी देर सुस्ता कर दुबारा ड्यूटी शुरू कर दे रहे। 
 

610

फेसबुक पर एक फ्रंटलाइनर ने ऐसे ही कुछ वॉरियर्स की तस्वीरें शेयर की, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इन्हें कई बार शेयर किया गया है। 
 

710

तस्वीरें मेलशिया की है, जहां इजिप्ट से लौटे लोगों  स्क्रीनिंग की गई। करीब 20 बसों में 400 बच्चे वापस देश लौटे।  
 

810

इस दौरान आए गए सभी स्टूडेंट्स की स्क्रीनिंग की गई और उनकी पूरी तरह  से जांच भी की गई। ड्यूटी  में लगे कई वॉरियर्स मुस्लिम थे और सभी ने रोजा रखा था। 
 

910

तेज धूप में काम करते हुए इनमें से कई वॉरियर्स बेहोश भी हो गए। कई वॉरियर्स थोड़ी देर सुस्ताते और फिर ड्यूटी में जुट जाते। 

1010

जहां कुछ मुस्लिम समझाने के बाद भी मस्जिदों में भीड़ लगाकर कोरोना फ़ैलाने पर तुले हैं, वहीं ये अल्लाह के बंदे रोजा रखकर भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos