हटके डेस्क : कोरोना काल (Covid-19) में सबसे ज्यादा जरूरी कोई चीज है तो वो है मास्क (Mask)। लोग घर से निकलते ही मास्क पहन लेते हैं, क्योंकि कोरोना के संक्रमण का खतरा सभी के सिर पर मंडरा रहा है। ऐसे में मार्केट में भी तरह - तरह मास्क मिल रहे है। लेकिन कुछ लोग इसमें भी अपनी क्रिएटिविटी दिखाने से पीछे नहीं हैं। किसी ने बरमूडा का मास्क बना कर पहन लिया तो किसी ने पेड़ के पत्ते का। इन्हें देख कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए और कहा कि तुमसे ना हो पाएगा। तो चलिए आपको भी दिखाते हैं ऐसे ही कुछ वीयर्ड मास्क (Weird Mask) में लोगों की तस्वीरें।
छाते का इस्तेमाल यूं तो बारिश के समय किया जाता है, लेकिन इन भाईसाहब ने तो छाते का यूज ही अपने आपको कवर करने के लिए कर लिया।
213
मास्क पहनने का ये तरीका भी आपको बेहद अनोखा लगेगा। इसमें इस शख्स ने अपने शॉर्ट्स का ही मास्क बनाकर पहन लिया। जिसने भी इसे देखा अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाया।
313
ऐसे ही क्रजी आइडिया लोगों के मन में आ रहे हैं कि कैसे मास्क पहनकर फनी दिखा जाए। तभी तो इस इंसान ने बाल्टी को ही सिर पर लटका कर इनोवेटिव मास्क बना लिया।
413
जब इन लोगों को कुछ नहीं मिला तो पेपर और प्लास्टिक के बैग को ही मास्क बना लिया।
513
किसी पक्षी के मुंह जैसा ये मास्क जिसने भी देखा दंग रह गया।
613
इन लड़कों को जब कुछ और नहीं मिला तो औरतों की अंडरवियर ही मुंह पर लटका कर आ गए।
713
फेस को कवर करने के लिए ये जोकर मास्क भी पीछे नहीं है। सोशल मीडिया पर ये काफी वायरल हो रहा है।
813
मेट्रो में घूम रही इस महिला को शायद खतरे का अंदाजा नहीं है, तभी तो मास्क की जगह पत्ता मुंह पर लगाकर निकल पड़ी।
913
इस तस्वीर को जिसने भी देखा डर के मारे चींख निकल गई। इसमें ये शख्स किसी भूत से कम नहीं लग रहा।
1013
इन मैडम ने तो मास्क को नोटिस बोर्ड बना लिया और मेट्रो में सोते हुए मास्क पर लिख दिया कि मुझे इस स्टेशन पर उठा देना।
1113
जब इन महाशय को कुछ और नहीं मिला तो इन्होंने पानी की बोतल ही सिर पर पहन ली।
1213
मास्क की जगह हेलमेट पहनना भी बुरा ऑप्शन नहीं है, तभी तो ये मैडम मास्क की जगह ये मुखौटा पहन कर आ गई।
1313
इन सभी तस्वीरों को देखकर आप जरूर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। लेकिन कोविड 19 से बचने के लिए हम आपको इस तरह के मास्क पहनने की सलह बिलकुल नहीं देते हैं।