बंदूक से निकली गोली लेकिन भेद नहीं पाई बच्चे का सीना, 'भगवान' ने बीच में आकर बचा ली जान

Published : Jan 11, 2021, 10:22 AM IST

हटके डेस्क: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय, ये कहावत तो अपने कई बार सुनी होगी। और सच भी है। दुनिया में जो भी होता है, उसके पीछे भगवान की मर्जी होती है। अगर भगवान ने किसी की उम्र लंबी लिखी है, तो चाहे कितनी पड़ी आपदा ही क्यों ना आ जाए, उसे कुछ नहीं होगा। ऐसा ही एक वाक्या अर्जेंटीना से सामने आया जहां रहने वाले 9 साल के बच्चे के सीने पर गोली चलाई गई। गोली बंदूक से निकली और बच्चे तक भी पहुंची लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ। बच्चे की जान बचाने के लिए बीच में आ गए भगवान। जी हां, गले में पहने एक लॉकेट ने उसकी जान बचा ली। इस लॉकेट में क्रॉस बना हुआ था। गोली इसी से टकरा गई और इसे भेद नहीं पाई।   

PREV
18
बंदूक से निकली गोली लेकिन भेद नहीं पाई बच्चे का सीना, 'भगवान' ने बीच में आकर बचा ली जान

 मौत को मात देने की ये घटना अर्जेंटीना से सामने आई। यहां रहने वाले एक 9 साल के बच्चे के ऊपर किसी ने गोली चला दी। लेकिन गोली उसके सीने को भेद नहीं पाई। गोली उसके सीने से टकराई लेकिन नीचे गिर गई।  

28

टिजियानो नाम का ये बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसके ऊपर किसी ने फायरिंग कर दी। टिजियानो खेल में इतना बिजी था कि वो देख नहीं पाया कि उसपर गोली किसने चलाई थी।  

38

टिजियानो  के गले में एक लॉकेट था। ईसाई धर्म के टिजियानो ने अपने गले में क्रॉस के निशान का एक लॉकेट पहन रखा था। जब अपराधी ने उसपर गोली चलाई तो ये सीधे लॉकेट से जा टकराई।  

48

टिजियानो के सीने और गोली के बीच में ये लॉकेट आ गया। इस वजह से उसकी जान को कोई नुकसान नहीं हुआ। अगर बच्चे ने लॉकेट नहीं पहन रखा होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।  

58

31 दिसंबर को घर के बाहर खेलते हुए बच्चे को तो पता भी नहीं चला था कि उसपर गोली चलाई गई है। अचानक उसे जब सीने के पास दर्द हुआ तो उसने अपने पेरेंट्स को इसकी जानकारी दी।  
 

68

घरवालों से बच्चे के पास गिरे गोली के खोखे को देखा तब पता चला कि बच्चे पर हमला किया गया था। लेकिन उसने जो लॉकेट पहन रखा था, उसकी वजह से उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। 

78

चांदी से बने इस लॉकेट को टिजियानो के पिता ने गिफ्ट किया था। डॉक्टर्स ने बताया कि अगर बच्चे के गले में ये लॉकेट नहीं होता तो गोली सीधे उसके सीने को भेद देती और बच्चे की मौत भी हो सकती थी। 

88

सोशल मीडिया पर जब ये खबर आई तो लोगों ने इसे चमत्कार बताया। इतने पास से मौत के गुजर जाने पर लोगों ने टिजियानो को भगवान का बच्चा बताया। पुलिस अब मामले की छानबीन कर अटैक करने वालों को पकड़ने की तैयारी में है।  

Recommended Stories