10 साल की बेटी को चिकन रोल खिलाने रेस्त्रां ले गई मां, आधा खाते ही निकली घिनौनी चीज देख करने लगी उल्टियां

हटके डेस्क: कोरोना की वजह से लोग काफी सतर्क हो चुके हैं। लॉकडाउन में दुनिया के कई देशों ने लोगों को घरों में रहने के लिए मार्केट सहित सारी सुविधाएं बंद कर दी थी। इसमें रेस्त्रां  भी बंद करवा दिए गए थे। हालांकि, अब लॉकडाउन खुलने के बाद लोग धीरे-धीरे बाहर जाने लगे हैं। मार्केट में चहल-पहल देखी जा रही है। सरकारों ने कई गाइडलाइन्स के बाद रेस्त्रां खोलने की भी अनुमति दी, जिसमें साफ़-सफाई सबसे प्रमुख है। लेकिन लगता है पाकिस्तान में ऐसे कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक रेस्त्रां से ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपको उबकाई आ जाएगी। यहां एक परिवार रेस्त्रां में चिकन रोल खाने पहुंचा।  वहां उन्हें रोल में चिकन की जगह मरा हुआ चूहा परोस दिया गया। इसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं... 
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 11, 2021 3:57 AM IST / Updated: Jan 11 2021, 10:12 AM IST

17
10 साल की बेटी को चिकन रोल खिलाने रेस्त्रां ले गई मां, आधा खाते ही निकली घिनौनी चीज देख करने लगी उल्टियां

इंटरनेट पर पाकिस्तान के एक सोशल मीडिया यूजर सालेह सलीम ने एक वीडियो पोस्ट किया। ये वीडियो 5 जनवरी को पोस्ट किया गया था। इसमें देखा जा सकता है कि रेस्त्रां में सर्व किये गए चिकन रोल में चिकन के टुकड़ों के साथ-साथ एक मरा हुआ चूहा भी परोस दिया।  

27

ट्विटर पर शेयर किये गए इस वीडियो में दावा किया गया कि ये घटना तब हुई, जब परिवार एक रेस्त्रां में खाने पहुंचा था। उनके साथ गई 10 साल की बेटी को चिकन रोल खाना था। उन्होंने वहां डाइन इन करते हुए खाना ऑर्डर किया था। 

37

परिवार ऑर्डर आने के बाद खाना एन्जॉय कर रहा था। लेकिन तभी साथ खा रही बच्ची ने चीखते हुए रोल को फेंक दिया। जब फैमिली ने इसकी वजह पूछी तो उसने बताया कि रोल में चिकन की जगह उसने चूहे का सिर देखा। 

47

जब परिवार ने नीचे फेंका रोल उठाया तो वाकई अंदर मरा हुआ चूहा स्टफ किया हुआ था। इसे देखते ही परिवार वाले हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत रेस्त्रां में हंगामा मचाना शुरू कर दिया। 

57

ट्विटर पर शेयर किये गए वीडियो में देखा जा सकता कि महिला रोल से मरे हुए चूहे को निकाल कर उनसे जवाब मांग रही है। महिला ने कहा कि क्या इंसानों को ऐसा खाना सर्व करते हैं? 

67

इस वीडियो को लाहौर के एफिल टावर कैफ़े का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद परिवार ने पुलिस को भी सूचित कर दिया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्त्रां को सील कर दिया। 

77

परिवार ने रेस्त्रां सील किये जाने पर पुलिस का आभार जताया। साथ ही लोग अब इस वीडियो को शेयर करते हुए इस रेस्त्रां में आगे कभी ना जाने की बात लिखते नजर आए। पहले कुछ लोगों ने इस वीडियो को फेक बताया था। लेकिन बाद में इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई।    

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos