हटके डेस्क: 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Day) मनाया जाता है लेकिन दुनिया में इसे 10 जनवरी को मनाया जाता है। सबसे पहले बात करते हैं कि आखिर 10 जनवरी को ही विश्व हिंदी दिवस के रूप में क्यों चुना गया है? 10 जनवरी 1975 को वर्ल्ड हिंदी कांफेरेंस का आयोजन किया गया था। इसी को याद करने के हर साल इस तारीख को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। वहीं भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन हिंदी को देश का ऑफिशियल लैंग्वेज घोषित किया गया था। हिंदी भाषा को उसका नाम पर्शिया के शब्द हिन्द से मिला, जिसका मतलब होता है 'लैंड ऑफ इंडस रिवर'(land of Indus River) भारत में लोगों के बीच हिंदी से ज्यादा इंग्लिश का क्रेज है। लोग अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करना अपनी शान समझते हैं। लेकिन दुनिया में भारत के अलावा ऐसे अन्य कई देश हैं, जहां लोग हिंदी बोलते हैं। आइये बताते हैं कौन से हैं वो देश...
अमेरिका: अमेरिका (America) में हिंदी भाषी लोगों का तीसरा सबसे बड़ा समूह है। देश में लगभग 6 लाख लोग इस भाषा को बोलते हैं। अमेरिका में हिंदी 11 वीं सबसे पॉपुलर विदेशी भाषा है।
29
सिंगापुर: सिंगापुर (Singapore) में भी कई लोग हिंदी बोलते है। वैसे तो यहां कि ऑफीशियल भाषा माले और अंग्रेजी है। पर यहां तमिल, मेंड्रेन के साथ हिंदी भी बोली जाती है।
39
साउथ अफ्रीका: साउथ अफ्रीका (South Africa) में अंग्रेजी और अफ्रीकन ऑफीशियल भाषा है। पर यहां अन्य कई क्षेत्रिय भाषाओं के साथ हिंदी भी बोली जाती है।
49
थाईलैंड और टोबेगो: थाईलैंड और टोबेगो (Trinidad and Tobago) में अंग्रेजी ऑफीशियल भाषा है। यहां पर स्पेनिश, फ्रेंच, हिंदी और भोजपुरी भी बोली जाती है।
59
बांग्लादेश: बांग्लादेश (Bangladesh) की ऑफीशियल भाषा तो बंग्ला है। पर यहां इंग्लिश के साथ हिंदी भी बोली जाती है।
69
नेपाल: भारत के बाद हमारा पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) दूसरा ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा हिंदी बोली जाती है। यहां हिंदी के साथ ही नेपाली और भोजपुरी भी बोली जाती हैं।
79
पाकिस्तान: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में भी हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो यहां अंग्रेजी और उर्दू को ऑफीशियल भाषाओं में शामिल किया गया है। पर यहां पंजाबी, सिंधी, पास्तो, बलूची और हिंदी भाषाएं भी बोली जाती हैं।
89
फिजी: फिजी (Fiji) एक छोटा सा देश है। पर यहां चार ऑफीशियल भाषाएं बोली जाती हैं जिनमें से हिंदी भी एक है। यहां नदरोगा भाषा भी बोली जाती है।
99
मॉरीशस: मॉरीशस (Mauritius) के एक तिहाई लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। यहां अंग्रेजी और फ्रेंच आधिकारिक भाषा हैं। अधिकांश मॉरीशस के लोग क्रियोल भाषा भी बोलते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News