1999 से 2020 तक: पाकिस्तान के कुख्यात आतंकी उमर शेख की कहानी और बॉलीवुड कनेक्शन

वाल स्ट्रीट जर्नल के जर्नलिस्ट डेनियल पर्ल के किडनैप और फिर गला काटकर जघन्य तरीके से हत्या करने के आरोपी कुख्यात आतंकी उमर शेख को रिहा करने का मामला इंटरनेशनल मुद्दा बन गया है। बता दें कि डेनियल पर्ल वाल स्ट्रीट जर्नल के साउथ एशिया ब्यूरो चीफ थे। इसका आफिस मुंबई में था। 10 अक्टूबर, 1963 को जन्मे डेनियल एक स्टोरी के संबंध में 2002 में पाकिस्तान गए थे। तभी कराची से उनका किडनैप कर लिया गया था। इसके बाद 1 फरवरी, 2002 को उनकी गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इसकी तस्वीरें मीडिया में वायरल हुई थीं। उनकी लाश 16 मई को मिली थी। इस मामले में पाकिस्तान पुलिस ने कुख्यात आतंकी 46 वर्षीय उमर शेख को गिरफ्तार किया था। पहले उसे मौत की सजा सुनाई  गई थी, लेकिन अप्रैल में सजा बदलकर 7 साल की गई। लेकिन अब उसे रिहा करने के आदेश दिए गए हैं। उमर शेख 1999 में कंधार विमान हाईजैक में शामिल था। 2018 में ओमेर्ता नाम से एक फिल्म आई थी। इसमें राजकुमार राव ने उमर शेख का किरदार निभाया था। पढ़िए आगे कहानी...
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 28, 2020 7:09 AM IST / Updated: Dec 28 2020, 12:46 PM IST

16
1999 से 2020 तक: पाकिस्तान के कुख्यात आतंकी उमर शेख की कहानी और बॉलीवुड कनेक्शन

डेनियल के किडनैप और मर्डर में उमर शेख के अलावा तीन और लोग शामिल थे। इन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। लेकिन सिंध सरकार ने उन्हें रिहा करने के आदेश दिए। 

26

उमर शेख 1999 में एयर इंडिया की उड़ान 814 के हाईजैक में भी शामिल था। इस विमान में 150 यात्री थे। दरअसल, इस विमान को छोड़ने के बदले उमर शेख सहित जेश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर और मुश्ताक अहमद जरगर को रिहा किया गया था।

36

बता दें कि 2007 में उमर सईद शेख को फांसी की सजा सुनाई गई थी। लेकिन बाद में उसे डेनियल की हत्या में आरोपी नहीं माना गया। उसे सिर्फ किडनैप का दोषी माना गया और सजा बदलकर 7 साल कर दी गई। अब उसे रिहा किया जा रहा है।

46

कंधार घटना पर 2018 में ओमेर्ता नाम से एक फिल्म आई थी। इसमें उमर शेख का किरदार राजकुमार राव ने निभाया था। इसे हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया था।

56

उमर शेख को 1994 में भारत में गिरफ्तार किया गया था। उस पर तीन ब्रिटिश और एक अमेरिकी नागरिक के किडनैप का इल्जाम था। हालांकि कंधार विमान हाईजैक के बदले उसे छोड़ना पड़ा था।

66

डेनियल की हत्या के दोषी आतंकी उमर शेख को अमेरिका की आपत्ति के बाद अभी छोड़ा नहीं गया है, लेकिन उसकी सजा माफ कर दी गई है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos