समुद्र किनारे कुत्ते को घुमा रहे लोगों की खोज ने दुनिया को किया हैरान, 76 साल से रेत के अंदर था दफन

हटके डेस्क। कई बार अनजाने में कोई ऐसी खोज सामने आ जाती है, जिसके बारे में पहले से कोई सोच भी नहीं सकता है। ऐसा ही हुआ जब ग्रेट ब्रिटेन के हम्बर माउथ याट क्लब के पास रेत में दो लोग अपने डॉग को घुमाने के लिए निकले थे। ग्राहम होल्डन और उनके साथी डेबी बार्टले अपने डॉग बॉनी के साथ सोमवार को वहां घूम रहे थे। इसी दौरान वहां उन्हें कुछ ऐसा मिला कि वे हैरान रह गए। इस समुद्र तट पर वे पिछले 20 साल से घूमने आ रहे थे। दरअसल, उन्हें वहां सेकंड वर्ल्ड वॉर में क्रैश हुए वॉर प्लेन ब्रिस्टल ब्युफाइटर का मलबा मिला। यह रॉयल एयरफोर्स का फाइटर विमान था। यह 254 स्क्वॉड्रन में शामिल था। इसने दुश्मनों के कई समुद्री जहाजों पर हमला किया था। लेकिन 1944 में इंजन फेल हो जाने से यह इस ब्रिटिश बीच पर क्रैश हो गया और इसका मलबा भी नहीं मिल सका। लेकिन इस दुर्घटना के 76 साल के बाद इस विमान का मलबा मिलने से लोग हैरान हैं। मिलिट्री हिस्टोरियन्स का कहना है कि जब यह प्लेन क्रैश हुआ था, तब इसके पायलट और नेविगेटर बच निकलने में कामयाब हो गए थे। बहरहाल, ऐतिहासिक दृष्टि से यह खोज बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। देखें, इस युद्धक विमान और उसके मलबे की तस्वीरें। 

Asianet News Hindi | Published : May 30, 2020 9:48 AM IST / Updated: May 30 2020, 03:20 PM IST

111
समुद्र किनारे कुत्ते को घुमा रहे लोगों की खोज ने दुनिया को किया हैरान, 76 साल से रेत के अंदर था दफन

कुत्ते को घुमाने निकले लोग ब्रिस्टल ब्युफाइटर के मलबे को रेत में पड़ा देख कर हैरान रह गए। यह मलबा उन्हें हंबर माउथ याट क्लब के पास क्लीथोर्प्स, ग्रिम्सबे में मिला।

211

ग्राहम होल्डन और उनके साथी डेबी बार्टले को अपने कुत्ते को घुमाने के दौरान इस वॉर प्लेन का मलबा मिला। 

311

सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान आसमान में उड़ान भरता ब्युफाइटर प्लेन।

411

ब्रिटेन के रॉयल एयरफोर्स का यह प्रमुख युद्धक विमान था। 

511

समुद्र तट पर पड़े विमान के मलबे के पास वह कुत्ता जिसे घुमाने के दौरान इसका पता चला। 

611

विमान के मलबे का एक दृश्य। 76 साल के बाद इस विमान का मलबा मिलने से लोग हैरान हैं।

711

70 साल से भी ज्यादा समय तक विमान का मलबा समुद्र में पड़ा रहा और किसी को इसका पता नहीं चल पाया। 

811

दूर-दूर तक इस विमान के मलबे पड़े मिले। अभी भी इसकी खोज जारी है। 

911

रॉयल एयरफोर्स के पायलट और सैन्य अधिकारी विमान के पास। इस युद्धक विमान ने दुश्मनों के कई जहाजों पर जोरदार हमला किया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

1011

उस समुद्र तट का दृश्य जहां विमान का मलबा मिला।

1111

वॉर प्लेन ब्रिस्टल ब्युफाइटर के साथ उसके पायलट और नेविगेटर।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos