Published : Sep 09, 2020, 12:04 PM ISTUpdated : Sep 09, 2020, 03:24 PM IST
हटके डेस्क: शौक बड़ी चीज होती है। इंसान अपने शौक में कुछ भी कर बैठता है। इसके लिए पैसों के खर्च होने की भी परवाह नहीं करता है। ऑस्ट्रलिया के गोल्ड कॉस्ट में रहने वाली 25 साल की एम्बर ल्यूक इन दिनों चर्चा में है। इस मॉडल ने अपनी बॉडी के 98 परसेंट हिस्से में टैटू बनवाया है। इसकी बॉडी में आगे से लेकर पीछे तक, हर तरफ टैटू बना है। अपने शरीर पर सुई चुभोने की इसे ऐसी लत लगी कि इसने मात्र 9 साल के 6 सौ टैटू बनवा लिए। इतना ही नहीं, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए इसने अपने जीभ को भी सांप की तरह कटवा लिया और आंखों की पुतलियों का रंग भी बदलवा लिया। इसके लिए उसने पैसों को पानी की तरह बहा दिया। अभी तक उसने टैटू में 28 लाख 64 हजार रुपए खर्च किये हैं। आइये आपको दिखाते हैं कैसे टैटू बनवाने की लत में उसने अपने पूरे शरीर में डिजाइन बनवाया है।
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कॉस्ट में रहने वाली एम्बर ल्यूक ने बिकिनी में अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर की है। एम्बर ने करीब 29 लाख खर्च कर अभी तक अपनी बॉडी के 98 प्रतिशत हिस्से में टैटू बनवाया है।
210
एम्बर को टैटू बनवाने की ऐसी लत लगी कई उसने अपनी आंखों की पुतलियों में भी टैटू बनवा लिया है। उसने पुतलियों को नीले रंग में बदल दिया है।
310
इस प्रॉसेस के दौरान एम्बर एक हफ्ते के लिए अंधी हो गई थी। जब उसने इसकी जानकारी दी, तब कई लोगों ने उसकी लत की आलोचना की। हालांकि, एक हफ्ते बाद उसकी आंखों की रोशनी लौट आई थी।
410
एम्बर खुद को बार्बी बुलाती है। वो हमेशा से ऐसी नहीं थी। 16 साल की उम्र तक उसकी बॉडी टैटू नहीं था। लेकिन वो कुछ अलग करना चाहती थी।
510
इंस्टाग्राम पर वो अपनी कई तस्वीरें शेयर करती है। जहां कई लोग उसकी तारीफ करते हैं तो कई उसकी आलोचना भी करते हैं। कई का कहना है कि ये शौक नहीं बल्कि सनक है।
610
एम्बर की बॉडी पर कई पैटर्न्स के टैटू है। अपने सबसे पहले टैटू का अनुभव शेयर करते हुए एम्बर ने बताया कि उसे ऐसा लगा था जैसे वो अपने घर पर आराम कर रही हैं।
710
अभी तक के सबसे बेस्ट एक्सपीरियंस में वो अपनी आंखों की पुतलियों के टैटू को काउंट करती हैं। उसने बताया कि जब वो इस टैटू को बनवा रही थी तब ऐसा लगा था जैसे किसी ने कांच का बुरादा उसकी आँखों में रगड़ दिया है।
810
अभी तक 600 टैटू बनवा चुकी एम्बर की बॉडी में अब कोई भी ऐसी जगह बाकी नहीं है, जहां वो नया डिजाइन बनवा सके। इसके लिए उसने नया आइडिया निकाला है।
910
एम्बर का प्लान है कि वो अपने स्किन को ब्लैक रंग में बदल लेगी। यानी पूरी बॉडी को ब्लैक इंक से कवर करवा लेगी। इसके बाद उस इंक पर सफ़ेद रंग से नया टैटू बनवाएगी।
1010
इसके अलावा भविष्य में वो अपने दूसरे ब्रेस्ट इम्प्लांट की भी प्लानिंग कर रही हैं। लोग उसकी सनक की काफी चर्चा कर रहे हैं। मात्र टैटू बनवाकर वो इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोवर्स बना चुकी है।