धर्म से ऊपर इंसानियत: ड्यूटी के दौरान कड़ी धूप में नमाज पढ़ रहा था, हिंदू पुलिसकर्मी ने गमछे से कर दी छांव

Published : May 10, 2020, 10:36 AM ISTUpdated : May 10, 2020, 02:15 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसके संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनिया के कई देशों को लॉकडाउन किया गया है। लोग घरों में सुरक्षित रहे, इसके लिए दुनिया में लाखों-करोड़ों कोरोना वॉरियर्स इस जानलेवा वायरस के खतरे के बीच ड्यूटी पर लगे हैं। कोरोना के दौर में ही रमजान का महीना भी शुरू हो गया, जिसमें कई मुस्लिम पुलिसकर्मी, डॉक्टर्स रोजा रखकर भी ड्यूटी में लगे हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें वायरल हुईं, जिन्हें देखकर आपका दिल इन कोरोना वॉरियर्स के प्रति और अधिक सम्मान से बढ़ जाएगा। 

PREV
110
धर्म से ऊपर इंसानियत: ड्यूटी के दौरान कड़ी धूप में नमाज पढ़ रहा था, हिंदू पुलिसकर्मी ने गमछे से कर दी छांव

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक मुस्लिम पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान सड़क पर ही नमाज पढ़ता दिखाई दे रहा है। वहीं उसके साथ खड़ा हिंदू पुलिसकर्मी गमछे से उसे नमाज के दौरान धुप से बचाता नजर आया। तस्वीर में पीछे उत्तर प्रदेश पुलिस का बोर्ड नजर आ रहा है।

210

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर भी काफी वायरल हुई। इसमें दो कोरोना वॉरियर्स अपनी ड्यूटी के बाद जमीन पर ही लेट गए। आप और हम सुरक्षित रहे, इसके लिए ये दिनभर ड्यूटी में जुटे हैं।  

310

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक कोरोना वॉरियर हनुमानजी की मूर्ति के सामने सिर झुकाया नजर आया। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया। हालांकि, ये तस्वीर किसने और कब ली, इसकी कोई जानकारी नहीं है। साथ ही कई लोगों ने इस तस्वीर को फेक भी बताया।
 

410

लोग घरों में रहे, इसके लिए ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मी की इस तस्वीर को देख शायद आप वायरस से बचने के लिए घरों में ही रहेंगे।

510

साइबरबाद का ये पुलिसकर्मी थकने पर बीच सड़क पर सो गया। ये लोग कोरोना के दौरान ऑन ड्यूटी हैं, ताकि बाकी लोग घरों में सुरक्षित रहे।

610

इंदौर के निर्मल श्रीवास थाना उनके घर के नजदीक ही है, फिर भी वो ड्यूटी के बाद होटल में जाकर रुक रहे हैं। घर सिर्फ खाना खाने को जाते हैं, वो भी दूर बैठकर खाते हैं। उनकी तारीफ पूरी मीडिया में हो चुकी है।

710

भोपाल के लोकेश सिन्हा अपने घर के गैरेज में रहते हैं। जबसे लॉकडाउन हुआ है, वो ड्यूटी के बाद घर के अंदर नहीं जाते। उनका कहना है कि घर से बाहर रहने पर उनके संक्रमित होने के चान्सेस हैं, ऐसे में वो परिवार को मुसीबत में नहीं डाल सकते।
 

810

बेंगळुरु के ट्रैफिक पुलिस कोरोना हेलमेट पहनकर लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। उनके इस स्टाइल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

910

रूड़की की नर्स मृदुला श्री ने वुहान से लौटे एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर आइसोलेशन वार्ड में जाकर उसका इलाज किया। कोई भी डॉक्टर उस मरीज के नजदीक नहीं जा रहा था। ऐसे में मृदुला ने ना सिर्फ उसका इलाज किया, बल्कि अब वो शख्स स्वस्थ है।

1010

लखनऊ के पुलिस इस्पेक्टर अरुण सिंह मेडिकल लीव पर हैं। लेकिन कोरोना के इस कहर के बीच उन्होंने कम्युनिटी किचन खोल दिया। जहां वो पुलिस के साथ जरूरतमंदों के लिए खाना बना रहे हैं।

Recommended Stories