मरने से पहले 25 सौ महिलाओं को प्रेग्नेंट करना चाहता है ये शख्स, अब तक बन चुका है 150 बच्चों का पिता

Published : Oct 01, 2020, 01:29 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में लोगों के कई तरह के टारगेट  होते हैं। कोई अपने हेल्थ को लेकर टारगेट सेट करता है। कोई अपने करियर को लेकर तो कोई किसी और चीज के लिए। लेकिन आज हम जिस शख्स के बारे में बात कर रहे हैं उसने बच्चे पैदा करने का टारगेट सेट किया है। ये शख्स अपनी जिंदगी में कुल 25 सौ बच्चे पैदा करना चाहता है। अपने टारगेट को पूरा करने के लिए वो जी जान से लगा हुआ भी है। अभी तक उसने डेढ़ सौ महिलाओं को प्रेग्नेंट किया है। लॉकडाउन भी उसके टारगेट को प्रभावित नहीं कर पाया। शख्स ने मीडिया को बताया कि मार्च से लेकर अभी तक उसने कई महिलाओं से मुलाक़ात की है और अब वो अपने रिकॉर्ड को पूरा होते हुए देखना चाहता है। ये शख्स इसके लिए हर हफ्ते 5 महिलाओं से मिलता है। आइये आपको बताते हैं इस अजीबोगरीब टारगेट को सेट करने वाले शख्स के बारे में...   

PREV
19
मरने से पहले 25 सौ महिलाओं को प्रेग्नेंट करना चाहता है ये शख्स, अब तक बन चुका है 150 बच्चों का पिता

अमेरिका के वर्मांट में रहने वाले 49 साल के जोए डोनर इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, इस शख्स ने लोगों के सामने अपनी ऐसी बात शेयर की जिसके बाद लोग उनके बारे में बातें करने लगे। 
 

29

जोए स्पर्म डोनर हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में उन्होंने 6 बच्चों का पिता बनने का रिकॉर्ड बनाया है। कई लोगों को लगा था कि लॉकडाउन उनके टारगेट में बाधा बनेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

39

जोए मरने से पहले 25 सौ बच्चों का पिता बनना चाहते हैं। स्पर्म डोनर होने के कारण भविष्य में उनके बच्चे उनतक भी पहुंच सकते हैं। लेकिन इस रिकॉर्ड के लिए जोए पर्सनली भी एक्टिव हैं। 

49

अभी तक जोए डेढ़ सौ बच्चों के पिता बन चुके हैं। वो दुनिया के कई कोनों में इसके लिए ट्रेवल करते हैं। अर्जेंटीना में लॉकडाउन के दौरान फंसने पर उन्होंने वहां 5 महिलाओं को प्रेग्नेंट किया। 

59

साल 2020 के बाकी के महीनों में वो अभी 10 और महिलाओं को प्रेग्नेंट करना चाहते हैं। उन्हें बच्चे बहुत पसंद है और वो अपने स्पर्म से पैदा हुए ज्यादातर बच्चों से मिलते भी हैं।  
 

69

उन्होंने बताया कि वो आर्टिफिशियल तरीकों के अलावा खुद महिलाओं से मिलकर भी उन्हें प्रेग्नेंट करते हैं। इसके बदले वो उनसे पैसे भी चार्ज नहीं करते। कई बार सिर्फ ट्रेवल एक्सपेंस लेते हैं। 

79

जोए को इस काम में काफी सुकून मिलता है। उसने बताया कि वो इसके लिए पैसे नहीं लेता। बस उसे ऐसी महिलाओं की मदद करना अच्छा लगता है जो बच्चे चाहती है। 

89

ऑनलाइन महिलाएं जोए से कांटेक्ट करती हैं। इसके बाद जैसा उन्हें सही लगता है उस हिसाब से वो प्रेग्नेंट हो जाती हैं। 

99

अभी 49 के हो चुके जोए अपने टारगेट से काफी पीछे हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जल्द वो अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories