अकेलेपन से परेशान शख्स ने फेसबुक पर लगाई अपनी SALE, लड़कियों से कहा- पहले इस्तेमाल करो, फिर विश्वास करो

हटके डेस्क: कोरोना में लगे लॉकडाउन के कारण कई कपल्स की लाइफ प्रभावित हुई। कई को दूर-दूर रहना पड़ा। कई कपल लॉकडाउन में साथ ही रहे। इनमें से किसी का रिश्ता गहरा हो गया तो कई देशों में इसकी वजह से तलाक के मामलों में इजाफा भी हुआ। लेकिन आज हम जिस शख्स के बारे में बताने का रहे हैं, उसका लॉकडाउन से कोई लेना देना नहीं है। ये शख्स 30 साल का है और बीते 10 साल से ये एक भी रिलेशन में नहीं रहा है। अपने अकेलेपन से तंग आकर अब इसने अपने फेसबुक पर ही अपनी सेल लगा दी। सबसे मजेदार बात तो ये है कि इस सेल में उसने अपनी कीमत और कंडीशन का भी जिक्र किया है। शख्स का ये पोस्ट वायरल हो गया। लोग जहां इसके मजे ले रहे हैं वहीं इसे विश्वास है कि अब उसकी जिंदगी में बहार जरूर आएगी। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 1, 2020 3:43 AM IST

19
अकेलेपन से परेशान शख्स ने फेसबुक पर लगाई अपनी SALE, लड़कियों से कहा- पहले इस्तेमाल करो, फिर विश्वास करो

फेसबुक पर एक अकेले इंसान ने खुद को रिलेशन के लिए सेल पर लगा दिया। इसके बाद अब उसके पास लड़कियों के ऑफर्स की ढेर लग गई है। ये शख्स ऑनलाइन प्यार तलाश रहा था और उम्मीद है कि जल्द इसकी तलाश खत्म हो जाएगी। 

29

30 साल के एलन क्लेटॉन बीते 10 साल से सिंगल है। उसने कई डेटिंग एप्स यूज की। लेकिन उसे कोई भी पार्टनर नहीं मिल पाया। इसके बाद उसने खुद को सेल पर लगाने का फैसला किया। 
 

39

यूके के कैटरिंग में रहने वाला एलन पेशे से लॉरी ड्राइवर है। उसने फेसबुक पर खुद को फ्री और इस्तेमाल के लिए अच्छी कंडीशन में बताया। खुद को बेचने के लिए पूरी तरह तैयार एलन को इस ऐड के बाद काफी अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है। 
 

49

उसके पोस्ट पर कई लड़कियों ने उसके साथ डेट पर जाने की रिक्वेस्ट की। एलन के मुताबिक, अभी तक वो इनमें से एक के साथ ही बाहर गया है और आगे वो अन्य लड़कियों के साथ भी जाने की सोच रहा है। 

59

फेसबुक पर खुद को बेचने का आइडिया एलन को डेटिंग साइट्स से आया। एलन ने बताया कि उसे डेटिंग साइट्स पर मैच मिलते थे। लेकिन हर कोई उससे एक जैसे ही सवाल करता था। इससे वो परेशान हो जाता था। 

69

आखिर  में उसने सोचा कि क्यों न अपने बारे में सारी जानकारी एक जगह देकर खुद को सेल पर ही लगा दे। जिसे इंट्रेस्ट होगा वो आएगा। और एलन का ये आइडिया काम कर गया। 
 

79


अपने एड में एलन ने लिखा- हे लेडीज, मैं एलन 30 साल का हूं। में एक प्यारी सी महिला के तलाश में हूं जिससे मैं बात कर सकूं और जिसके साथ मैं कुछ वेडिंग्स में जा सकूं। यहां मैं अकेले नहीं जाना चाहता। 

89

उसने अपने ऐड में खुद के सिंगल होने की बात भी लिख डाली। लड़कियों को एलन का ये अंदाज पसंद आया और अब उनके पास डेट पर जाने के लिए लड़कियों के ऑफर की झड़ी लग गई है।  
 

99


कई लड़कों ने भी एलन को गुड लक लिखा। साथ ही कई ने इस आइडिया को काबिले तारीफ बताकर इसे सिंगल्स के लिए लाइफ चेंजिंग आइडिया लिखा। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos