5 बेटियों के पिता ने हंसुए से काटा प्रेग्नेंट बीवी का पेट, देखना चाहता था अंदर बेटा है या बेटी?

Published : Sep 21, 2020, 09:43 AM ISTUpdated : Sep 21, 2020, 11:41 AM IST

हटके डेस्क: भारत में लिंग जांच गैरकानूनी है। इसके पीछे वजह है लिंग जांच के बाद कन्या भ्रूण की हत्या कर देना। भारत में बात करें तो यूएन ( United Nations ) की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 हजार पुरुषों पर महिला की संख्या 924 है। इस अनुपात की वजह से ही भारत में गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग जांच करना गैरकानूनी कर दिया गया था। लेकिन आज भी लोग बेटे की चाहत में कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। हाल ही में यूपी के बदायूं से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के पेट में पल रहे बच्चे का लिंग जानने के लिए हंसुए से उसका पेट काट डाला। वो देखना चाहता था कि गर्भ में बेटा पल रहा है या बेटी। इसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

PREV
15
5 बेटियों के पिता ने हंसुए से काटा प्रेग्नेंट बीवी का पेट, देखना चाहता था अंदर बेटा है या बेटी?

बेटे की चाहत में भारत के यूपी राज्य में रहने वाले एक शख्स ने मानवता के सारे नियमों को ताक पर रखते हुए खौफनाक कदम उठाया। इस शख्स ने तेज धार हंसुए से अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का पेट काट दिया ताकि वो देख पाए कि अंदर बेटा है या बेटी? 

25

मामला यूपी के बदायूं से सामने आया। यहां रहने वाले पन्ना लाल ने इस भयानक वारदात को अंजाम दिया। उसे अपना वंश बढ़ाने के लिए बेटे की चाहत थी। उसकी पत्नी गर्भवती थी। चूंकि अस्पताल में लिंग जांच नहीं करवा सकता था इसलिए उसने पेट काटकर लिंग देखना चाहा। 

35

दरअसल, पन्नालाल की पहले से 5 बेटियां है। इसे लेकर शख्स अपनी पत्नी को काफी प्रताड़ित करता था। उसे मारा-पीटा जाता था। 5 बेटियों के बाद एक बार फिर पन्नालाल की वाइफ प्रेग्नेंट थी। लेकिन इस बार पन्नालाल बेटे के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। 

45

उसने अपना डाउट क्लियर करने के लिए अपनी बीवी का पेट ही काट डाला। ताकि वो गर्भ से बच्चा बाहर निकाल देख पाए कि अंदर बेटा है या बेटी। लेकिन पत्नी को काफी ब्लीडिंग होने लगी जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। 
 

55

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही ये घटना सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में आ गई। लोग इस मामले को जानने के बाद हैरान है। लोगों को इसपर यकीन ही नहीं हो पा रहा है। 

Recommended Stories