बाजार से नाश्ते के लिए बत्तख के अंडे लाई महिला, तवे पर फोड़ा तो एक के बाद एक निकलने लगे चूजे

हटके डेस्क: दुनिया में ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जिन्हें देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इनपर यकीन कर पाना मुश्किल होता है लेकिन ये होते बिलकुल सच हैं। अब जरा यूके के हेर्टफोर्डशायर से सामने आए इस खबर के बारे में सुनिए। यहां एक महिला बाजार से अंडे खरीद कर ले आई। लेकिन जैसे ही उसने अंडे फोड़े, एक के बाद एक तीन चूजे निकल आए। ये खबर पढ़कर लोग हैरान भी हैं और मजे भी ले रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 15, 2020 8:46 AM IST / Updated: Jun 16 2020, 11:35 AM IST

17
बाजार से नाश्ते के लिए बत्तख के अंडे लाई महिला, तवे पर फोड़ा तो एक के बाद एक निकलने लगे चूजे

जानकारी के मुताबिक, ये मामला यूके के हेर्टफोर्डशायर का है। यहां रहने वाली 29 साल की चार्ली लेल्लो ने अपने साथ हुई इस मजेदार घटना को दुनिया के साथ शेयर किया। 
 

27

अभी लॉकडाउन में चार्ली वर्क फ्रॉम कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में मार्केट से एक दर्जन अंडे लाए। ये अंडे बत्तख के थे। 

37

एक महीने तक चार्ली ने इन अण्डों को यूज नहीं किया। एक दिन जब उसे ऑमलेट खाने का मन हुआ तो उसने अंडे निकाले। 
 

47

लेकिन उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा, जब इन अण्डों में से तीन के अंदर से चूजे बाहर निकले। 
 

57

बीबीसी को दिए इंटरव्यू में चार्ली ने बताया कि उसने इन चूजों का नाम बीप, पीप और मीप रखा है। असिस्टेंट मैनेजर चार्ली ने मीडिया को बताया कि वो इन चूजों को पालेगी। 

67

चार्ली ने बताया कि इससे पहले उसने कुछ वीडियोज में ऐसा होते हुए देखा था लेकिन अब उसके साथ ही ऐसी घटना हुई। 

77

सुपरमार्केट से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने माना कि उनके पास के कुछ अंडे फर्टिलाइज़्ड थे। इस कारण ऐसा हुआ होगा। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos