बिकिनी पहनकर मरीजों का इलाज करती है ये डॉक्टर, हाथ लगाते ही ठीक हो जाते हैं कई मरीज

Published : Jul 30, 2020, 01:44 PM ISTUpdated : Jul 30, 2020, 04:54 PM IST

हटके डेस्क: डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दिया जाता है। समाज में इन्हें काफी इज्जत दी जाती है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर ने ऐसी मुहीम छेद दी है, जिसपर विवाद शुरू हो गया है। हवाई में रहने वाली डॉ कैंडिस मैहरे ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसे अभी तक दो लाख 58 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। इसमें डॉ कैंडिस बिकिनी पहनकर लोगों का इलाज करती नजर आई। दरअसल, डॉ कैंडिस बीच पर बोट से घायल हुए लोगों को ट्रीट करती हैं। बीच पर ड्यूटी होने की वजह से वो बिकिनी में ही रहती हैं। ऐसे में जब उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो उनके कई आलोचक सामने आ गए। कई लोगों ने उनके इस रवैये को अनप्रोफेशनल कहा। साथ ही कई ने डॉ कैंडिस पर मेडिकल टर्म्स को बदनाम करने का इल्जाम लगाया। लेकिन डॉ कैंडिस ने सभी आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

PREV
17
बिकिनी पहनकर मरीजों का इलाज करती है ये डॉक्टर, हाथ लगाते ही ठीक हो जाते हैं कई मरीज

हवाई के कालाहेओ में काम करने वाले डॉ कैंडिस ने अपने 33,000 से अधिक फॉलोवर्स के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'जब आप एक नाव की चपेट में आते हैं, तो डॉ बिकिनी समुद्र के बीच में आपकी जान बचाएगी।' उनके पोस्ट को 258,000 से अधिक बार लाइक किया गया है। 

27

इस  फोटो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर  हैशटैग #MedBikini ट्रेंड करने लगा। डॉ कैंडिस ने इसके बाद अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वो बिकिनी में मरीजों का इलाज करती नजर आई। डॉ कैंडिस के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर कई डॉक्टर्स ने अपनी बिकिनी फोटोज शेयर करना शुरू कर दिया।  

37

डॉ  कैंडिस की इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद लोग उनकी आलोचना करने लगे। कई लोगों ने कहा कि इन तस्वीरों से इस प्रोफेशन की इंसल्ट की गई है। साथ ही उनके वर्क प्लेस में काम करने वाले तीन मेल डॉक्टर्स ने इसे सेक्सिस्ट और डिस्टर्बिंग बताया।  
 

47

लेकिन डॉ कैंडिस को इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने लिखा कि वो इमरजेंसी प्रोफेशनल हैं। उन्होंने अभी तक कई वर्स्ट केस हैंडल किये हैं और सबका इलाज किया है। 

57

उनके प्रोफेशन का उनके कपड़ों से कोई लेना-देना नहीं है। अगर किसी को उनके कपड़ों से दिक्कत है, तो वो अपने दिमाग का इलाज करवा सकते हैं। उन्होंने लिखा कि महिला डॉक्टर्स जो चाहे वो पहन सकती हैं। 

67

#MedBikini ट्रेंड होते ही कई महिला डॉक्टर्स ने इसे सपोर्ट किया। उनका कहना है कि उनकी अपनी लाइफ है। डॉक्टर्स का काम है मरीजों का इलाज करना और अगर वो अपनी जॉब ठीक से कर रही हैं तो किसी को कोई हक़ नहीं है कि उनके पहनावे पर सवाल उठाए।  
 

77

बता दें कि डॉ कैंडिस ने एक ख़ास वजह से अपनी बिकिनी फोटोज शेयर की थी। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक "वैज्ञानिक" प्रकाशन ने घोषणा की कि शराब पीना और बिकनी पहनना एक डॉक्टर को शोभा नहीं देता। इसी के विरोध में ये मुहीम छेड़ी गई। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories