विदेशी मेहमानों को रास नहीं आता ताज का दीदार, देखने के चंद महीनों बाद ही खत्म हो गई लव लाइफ

हटके डेस्क: आगरा में बने प्यार की निशानी ताज की खूबसूरती और इसके प्यार के किस्से दुनियाभर में मशहूर है। शायद यही वजह है कि दुनिया के कई हिस्सों से पर्यटक ताज को देखने पहुंचते हैं। भारत दौरे पर अपने परिवार के साथ आए डोनाल्ड ट्रंप भी मेलिनिया के साथ ताज का दीदार करने जाएंगे। लेकिन अगर इतिहास पर नजर दौड़ाएं, तो शायद विदेशी मेहमानों को ताज का दीदार रास नहीं आता। कई ऐसे विदेशी सेलेब्स हैं, जिन्होंने भारत आकर ताज देखा लेकिन इसके कुछ ही महीनों के बाद उनका तलाक हो गया। ऐसे में ट्रंप और मेलिनिया के रिश्तों को लेकर भी संशय बन गया है। आज हम बताने जा रहे हैं, उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने ताज देखने के चंद महीने बाद ही पार्टनर से अलग होने का फैसला किया। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2020 7:41 AM IST / Updated: Feb 24 2020, 01:20 PM IST

16
विदेशी मेहमानों को रास नहीं आता ताज का दीदार, देखने के चंद महीनों बाद ही खत्म हो गई लव लाइफ
व्लादिमीर पुतिन: साल 2000 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी बीवी लुडमीला के साथ भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान वो अपनी पत्नी के साथ ताज देखने गए थे। लेकिन दोनों के लिए ताज का दीदार मनहूस साबित हुआ। तीन साल के अंदर ही उनका तलाक हो गया।
26
बोरिस बेकर: 2012 में टेनिस प्लेयर बोरिस बेकर भारत दौरे पर आए थे। उस दौरान उनकी पत्नी लिली भी साथ थी। लेकिन इस दौरे के बाद दोनों का तलाक हो गया।
36
रसेल ब्रांड: 2009 में हॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन एक्टर रसेल ब्रांड अपनी तब गर्लफ्रेंड रही कैटी पैरी के साथ भारत दौरे पर आए थे। यहां से लौटने के चंद महीने बाद दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली। दोनों ने 14 महीने के अंदर ही तलाक ले लिया।
46
टॉम क्रूज: अपने लुक्स और एक्टिंग स्किल से सभी के दिलों पर राज करने वाले टॉम क्रूज अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए 2011 में भारत आए थे। तब टॉम ने ताज का दौरा किया था। यहां से लौटने के एक साल बाद ही उन्होंने अपनी तीसरी पत्नी कैटी होम्स के साथ तलाक ले लिया था।
56
प्रिंसेस डायना: वैसे तो प्रिंसेस डायना की जिंदगी काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। लेकिन ताज की महूसियत उनकी लाइफ पर भी पड़ी। प्रिंसेस 1992 में भारत दौरे पर आई थीं। उस दौरान वो अकेली ही आई थी। जब ताज का दीदार करते वक्त उनसे प्रिंस चार्ल्स के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने जवाब दिया था कि वो भी साथ होते तो अच्छा होता। लेकिन अब इसे किस्मत ही कहिये या कुछ और, इस दौरे के 10 महीने के बाद ही दोनों के तलाक की खबर सामने आई।
66
जैकलीन कैनेडी: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके जॉन एफ कैनेडी की पत्नी जैकलीन 1962 में भारत आई थी ,इस दौरान वो ताजमहल भी गई थीं। लेकिन यहां से जाने के कुछ ही महीनों बाद दोनों का साथ छूट गया। दोनों का तलाक तो नहीं हुआ लेकिन 1963 में उनके पति की हत्या कर दी गई।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos