4 साल से बासी पेशाब पी रहा है शख्स, पहले बोतल में भरता है फिर 1 महीने बाद पीता है

हटके देश: दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अजीबोगरीब चीजें खाते-पीते हैं। इन लोगों की फूड हैबिट्स को देख लोग भी हैरान हो जाते हैं। अभी तक आपने डिस्कवरी चैनल पर देखा होगा कि कैसे मैन वर्सेज वाइल्ड के होस्ट बियर ग्रिल्स एक एपिसोड में अपना पेशाब पी जाते हैं। लेकिन अब ऐसा ही कुछ करने का दावा किया है इंग्लैंड में रहने वाले एक शख्स ने। पेशाब पीने के बाद शख्स ने दावा किया है कि ऐसा करने से उसकी स्किन काफी निखर गई है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2020 6:17 AM IST

111
4 साल से बासी पेशाब पी रहा है शख्स, पहले बोतल में भरता है फिर 1 महीने बाद पीता है
दुनिया में कई तरह के लोग रहते हैं। इनमें से कुछ अपने अजीबोगरीब शौक के कारण जाने जाते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं इंग्लैंड में रहने वाले हैरी।
211
32 साल के हैरी इंग्लैंड के हैंपशायर के रहने वाले हैं। उन्होंने तब सुर्खियां बटोरी, जब सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि वो हर रोज करीब 200 मिलीलीटर बासी पेशाब पीते हैं।
311
वो पहले पेशाब को बोतल में जमा करते हैं और फिर उसे एक हफ्ते से एक महीने के बीच पी लेते हैं।
411
हैरी ने दावा किया है कि ऐसा करने के कारण उन्हें काफी बेनिफिट्स हुए हैं। पहले वो काफी डिप्रेशन में रहते थे। लेकिन अब उनका अवसाद कम हुआ है। अब वो खुश रहते हैं।
511
हैरी ने बताया कि बासी पेशाब पीने के कारण उनकी स्किन भी काफी निखर गई है। वो पहले से काफी जवान दिखने लगे हैं।
611
हैरी ने दावा किया है कि बासी पेशाब में एंटी एजिंग एजेंट्स होते हैं। जो आपकी स्किन पर उम्र का प्रभाव रोक देते हैं। साथ ही इसके सेवन से इंसान ज्यादा खुश और सेहतमंद रहता है।
711
दरसअल, पहले हैरी काफी डिप्रेशन में थे। उन्हें जब लगा कि अवसाद के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है, तो उन्होंने इससे उबरने का फैसला किया।
811
इसके लिए उन्होंने किताबें पढ़नी शुरू की। इस दौरान उनके हाथ लगी मार्था क्रिस्टी की किताब यॉर ऑन परफेक्ट मेडिसिन। इस किताब में यूरिन थेरेपी के बारे में लिखा था।
911
किताब को पढ़ने के बाद उन्होंने पेशाब पीना शुरू किया। जिसके बाद उन्हें अपने अंदर काफी बदलाव महसूस हुए।
1011
उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें इसका टेस्ट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। लेकिन अब उन्हें अपने पेशाब का फ्लेवर काफी पसंद है।
1111
पेशाब पीने से बॉडी को क्या फायदा होता है, इस बात पर मेडिकल टीम्स में काफी विवाद है। अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है, जिससे ये कंफर्म हो जाए कि पेशाब पीने से सेहत में कोई अंतर आता है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos