मुस्लिम लड़की ने हिजाब पहन बनाया 15 सेकंड का ऐसा वीडियो, पूरे पाकिस्तान में मच गया बवाल

Published : Feb 24, 2020, 10:26 AM ISTUpdated : Feb 24, 2020, 06:43 PM IST

पाकिस्तान: दुनिया में टिकटॉक ने तेजी से अपना बिजनेस बढ़ाया। पहले म्युजिकली के नाम से जाना जाने वाला टिकटॉक इन दिनों विदेशों में भी काफी मशहूर हो रहा है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन दिनों टिकटॉक के कारण बवाल मचा हुआ है। दरअसल, यहां रहने वाले एक लड़की ने जिन्ना की मजार पर एक 15 सेकंड का टिकटॉक वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। जिसके बाद लोगों ने काफी बवाल मचाया। 

PREV
18
मुस्लिम लड़की ने हिजाब पहन बनाया 15 सेकंड का ऐसा वीडियो, पूरे पाकिस्तान में मच गया बवाल
सोशल मीडिया पर इस पाकिस्तानी लड़की का ये डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप सफ़ेद रंग के हिजाब से चेहरा ढंकी हुई लड़की को देख सकते हैं। वो सफेद कमीज में डांस करती नजर आ रही है।
28
लड़की के डांस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। विरोध हो रहा है तो उस जगह का जहां लड़की डांस कर रही है। लड़की ने ये वीडियो जिन्ना की मजार पर बनाया है।
38
संगमरमर की फर्श पर डांस करती इस लड़की का चेहरा सफ़ेद कपड़े से ढंका हुआ है। इस कारण इसकी पहचान भी सामने नहीं आ पाई। लेकिन मात्र 15 सेकंड के इस वीडियो ने लड़की को मशहूर बना दिया।
48
जैसे ही वीडियो ट्विटर पर आया, लोगों का विरोध शुरू हो गया। लोगों ने लड़की को समझदारी दिखाने को कहा। साथ ही लिखा कि उसे समझना चाहिए कि किस जगह की क्या अहमियत होती है।
58
साथ ही लोगों ने मजार पर तैनात गार्ड्स को भी निशाने पर लिया। लोगों का कहना है कि अगर वहां गार्ड्स थे, तब कैसे लड़की ने ये डांस वीडियो बना लिया?
68
सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही भी इस वीडियो में साफ़ देखने को मिली। लोगों ने सोशल मीडिया पर उनपर भी जमकर निशाना साधा।
78
आपको बता दें कि पाकिस्तान में जिन्ना को वही महत्व दिया जाता है जो भारत में गांधीजी को दिया जाता है। पाकिस्तानियों में जिन्ना को लेकर काफी इज्जत है। ऐसे में उनकी मजार पर डांस का वीडियो लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है।
88
लोगों ने इस वीडियो में दिख रही लड़की को जमकर भला-बुरा कहा। जहां एक यूजर ने लिखा कि लड़की पागल हो चुकी है। तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि लड़की को शायद भूख लगी है। पगलाकर वो इस तरह से खाना मांग रही है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories