Published : Jun 16, 2020, 01:13 PM ISTUpdated : Jun 17, 2020, 08:51 AM IST
हटके डेस्क: खूबसूरती देखने वाले की आंखों में होती है। तभी तो कुछ लोगों को बिल्कुल नॉर्मल चीजें भी बेहद खूबसूरत नजर आती है। दुनिया में ऐसे कई लोग होते हैं जो ओछी मानसिकता का सबूत देते हुए कई लड़कियों की जिंदगी उनका चेहरा बिगाड़ कर देते हैं। लेकिन फिर कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें वो दाग भी बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। लंदन के फोटोग्राफर ब्रायन कैसे ने पूर्व ब्यूटी क्वीन की न्यूड फोटोज क्लिक कर दुनिया के सामने रखी। कभी अपनी खूबसूरती का टाइटल जीतने वाली ये मॉडल आग से बुरी तरह जल चुकी हैं। 85 प्रतिशत जली इस मॉडल की तस्वीरें देख लोग फोटोग्राफर की नजर और साथ ही मॉडल की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।
53 साल की कैरोल मेयर ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। उनकी न्यूड फोटोज लंदन के फोटोग्राफर ब्रायन ने क्लिक की। इन तस्वीरों को ब्रिटिश जर्नल फोटोग्राफर्स के समूह Portrait of Humanity 2020 अवार्ड के लिए चुना गया है।
215
इस फोटोग्राफर ने इन तस्वीरों को द स्किन के नाम से पोर्ट्रे किया है। इन्हें इस साल सितंबर में प्रदर्शित किया जाएगा।
315
कैरोल मेयर 20 साल पहले घर में लगी आग में जल गई थीं। इस दुर्घटना में उनकी बॉडी 85 प्रतिशत जल गई थी। साथ ही डॉक्टर्स ने उनके जिन्दा रहने के चान्सेस को भी आधा बताया था।
415
कैरोल मेयर ने 1983 में ब्यूटी कांटेस्ट जीता था। अपनी खूबसूरती से उन्होंने कई मॉडल्स को हरा दिया था।
515
लेकिन 2000 में अचानक उनके घर में आग लग गई। ये आग कैसे लगी, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। लेकिन उस दौरान उन्होंने सिर्फ अपने बेटे को बचाने की कोशिश की।
615
एक बेटे जैक की मां कैरोल मेयर इस हादसे में बुरी तरह जल गई। कई महीनों तक कैरोल मेयर कोमा में थी।
715
इसके बाद लंबे समय तक कैरोल मेयर सदमे में थी। जिस महिला की खूबसूरती को देख लोग आहें भरते थे अब उसी का चेहरा देख कर वो डर जाते थे।
815
जली स्किन पर कैरोल मेयर का कहना है कि इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि अगर आप जल गए हैं, तो आप बेहतर ही होंगे। उससे ज्यादा खराब नहीं होंगे।
915
जब फोटोग्राफर ब्रायन ने कैरोल मेयर से पहली मुलकात की, तब उसने अपने बाल निकाल कर अपनी पूरी असलियत दिखा दी थी। कैरोल का कहना है कि बिना बालों के उसे न्यूड लगता है।
1015
ब्रायन ने सबसे पहले 2011 में कैरोल की तस्वीर ली थी। उस समय कैरोल ने ब्रायन से पूछा था कि क्या वो अपनी अंडरवियर पहन सकती हैं? ब्रायन ने हामी तो भर दी लेकिन तस्वीरें इस तरह ली, जिसमें वो पूरी न्यूड नजर आ रही है।
1115
इस हादसे के बाद कैरोल को काफी समय लगा था अपनी हालत को स्वीकार करने में। उसने अपनी तस्वीरों के जरिये अपनी बॉडी को दुबारा प्यार करना सीखा।
1215
इन तस्वीरों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कैरोल इन मोमेंट्स को अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त बताती हैं।
1315
कैरोल ने कहा कि ऐसे हादसे आपको अंदर से तोड़ देते हैं। ना सिर्फ आप बाहर से बल्कि अंदर से भी बुरी तरह प्रभावित हो जाते हैं। इस हादसे ने मुझे अंदर से मजबूती दी है।
1415
अब कैरोल इस हादसे से उबार चुकी है। वो अपनी बॉडी को एम्ब्रेस करने लगी हैं।
1515
फोटोशूट के जरिये उन्होंने अपनी बॉडी को लेकर जितनी भी झिझक थी, सबको तोड़ दिया। और लोगों के सामने नए रूप में सामने आई।