Published : Jun 16, 2020, 09:59 AM ISTUpdated : Jun 16, 2020, 02:25 PM IST
हटके डेस्क: विशालकाय जानवरों से सभी दूर रहना ही पसंद करते हैं। हाल ही में भारत के मध्यप्रदेश में एक शख्स के ऊपर मगरमच्छ ने अटैक कर दिया था। लेकिन उसकी जान बच गई थी। लेकिन हर किसी की किस्मत ऐसी नहीं होती। ताजा मामला इंडोनेशिया से सामने आया. जहां एक विशालकाय मगरमच्छ के पेट से महिला की बॉडी निकाली गई। 19 फीट के इस दैत्याकार जानवर ने महिला को निगल लिया था। अब धीरे-धीरे उसकी बॉडी पेट में सड़ रही थी। लेकिन उससे पहले ही मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। मगरमच्छ का पेट आरी से काटा गया तो अंदर महिला का ऐसा हाल देख सबके होश उड़ गए...
दिल को दहलाने वाला ये मामला इंडोनेशिया के कलीमांटन का है। यहां एक नदी से पकड़े गए मगरमच्छ के पेट से लोगों ने महिला की बॉडी निकाली।
28
बताया जा रहा है कि इस दैत्य ने महिला को तब निगला होगा, जब वो नदी में मछली पकड़ने गई होगी। महिला की पहचान 45 साल की फातिमा के रूप में हुई।
38
जानकारी मुताबिक, फातिमा को आखिरी बार 12 जून को देखा गया था। उस दिन महिला नॉर्थ कलीमांटन में नदी में मछली पकड़ने गई थी। लेकिन उसके बाद महिला को जिंदा किसी ने नहीं देखा।
48
फातिमा के कुछ दोस्तों का कहना है कि उन्हें नदी से फातिमा के चीखने की आवाज आई थी। लेकिन जब वो गए तो वहां कोई नहीं था। तब तक मगरमच्छ उसे अपने जबड़े में दबाकर पानी में ले जा चुका था।
58
अगले दिन लोग नदी में खोजबीन करने लगे। तब जाकर 19 फ़ीट का ये दैत्य लोगों के हत्थे चढ़ा। उसे गहरे नदी से निकाला गया।
68
लोगों ने मगरमच्छ के पेट को देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ। मगरमच्छ के पेट को गांव वालों ने आरी से काटा। इसके बाद सबके होश उड़ गए।
78
मगरमच्छ के पेट से महिला का हाथ निकाला गया। साथ ही थोड़ी देर बाद महिला का सिर और पैर नदी के आसपास से बरामद किया गया।
88
तरकन नेशनल SAR एजेंसी ने कहा कि पहले पुलिस ने मगरमच्छ के पेट पर गोली मारी, उसके बाद लोगों ने उसका पेट काटा। महिला की तलाश काफी देर तक की गई, लेकिन जब लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी, तो उन्होंने उसे मारा। और फिर उसके पेट से महिला की बॉडी निकाली गई।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News