Published : Jun 15, 2020, 04:13 PM ISTUpdated : Jun 16, 2020, 01:17 PM IST
हटके डेस्क: आपने आजतक ऐसे कई मामले देखे होंगे जब थोड़े से पैसों के लिए लोग अपनों का खून करने से पीछे नहीं हटते हैं। पैसों के लिए रिश्ते-नाते तोड़ दिए जाते हैं। लेकिन सिंगापुर में पिछले आठ महीनों से सरकार लावारिस मिले 3 किलो सोने के मालिक को ढूंढ रही है, जो अभी तक नहीं मिला है। इस सोने की कीमत 1 करोड़ 42 लाख रुपए है। सरकार ने बैग के मालिक को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन अभी तक सफल नहीं हो पाए। कोई भी उस बैग पर दावा नहीं कर रहा है। इसे लेकर अब सरकार ने नया ऐलान किया है।
अथॉरिटीज ने अब उस शख्स को ढूंढने की मुहीम तेज कर दी है जिसका बैग सिंगापुर मेट्रो स्टेशन पर छूट गया था। इस बैग में तीन किलो सोना मिला था।
27
इस बैग को संत गैलन और लउकेरने के बीच एक पैसेंजर ने छोड़ दिया था। मामला पिछले साल अक्टूबर का है।
37
पहले रेलवे ने इस बैग की जानकारी गुप्त रखी थी। उन्होंने अंदर ही अंदर शख्स की तलाश शुरू की थी लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
47
रेलवे को लगा था कि इतनी कीमती बैग छूटने को लेकर कोई तो कंप्लेन करेगा। कोई उस बैग पर दावा ठोंकने आएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
57
बीबीसी की खबर के मुताबिक, अब सरकार ने इस बैग के मालिक की खोज के लिए पब्लिक में ऐलान कर दिया है। साथ ही 5 साल का समय दिया है। अगर तब तक किसी ने इस बैग पर दावा नहीं किया, तो सरकार उसे जब्त कर लेगी।
67
बता दें कि इससे पहले सिंगापुर में एक महिला ने अपने घर के पीछे से 500 साल पुराना सोने का एक सिक्का पाया था।
77
सिंगापुर में सोने की कीमत का अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि महिला को जो सिक्का मिला था उसका वजन 5 ग्राम था। लेकिन उसके बदले महिला को 2 लाख 38 हजार रूपये मिले।