हटके डेस्क: 2020 में दुनिया को कई तरह की आपदाओं का सामना करना पड़ा। वैसे तो ये आपदाएं हर साल ही आती थी लेकिन इस साल कोरोना जैसी महामारी के बीच लोगों को ये आपदाएं कुछ ज्यादा ही भारी लग रही हैं। 2020 में अंतरिक्ष में भी होने वाली हलचल काफी बढ़ी हुई नजर आई। पहले तो अप्रैल में दुनिया के खत्म होने की बात सामने आई। लेकिन उल्कापिंड पृथ्वी के नजदीक से होते हुए गुजर गया। इसके बाद खबर आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद एक उल्कापिंड पृथ्वी से टकरा सकता है। इस उल्कापिंड को Asteroid 2020 UL3 नाम दिया गया है। ये तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है, जिसके पृथ्वी के ऑर्बिट से 10 नवंबर को गुजरने की बात सामने आ रही है। यानी अब 24 घंटे से भी कम समय में ये उल्कापिंड पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। अगर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण ने इसे खींचा तो इसकी टक्कर हो सकती है। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने इसके चान्सेस काफी कम बताएं हैं। फिर भी इसपर नजर रखी जा रही है।