आज रात पृथ्वी के पास से गुजरेगा विशालकाय उल्कापिंड, 18 साल पहले अंतरिक्ष से टूटकर हुआ था अलग

Published : Jun 06, 2020, 03:48 PM IST

हटके डेस्क। एक तरफ पूरी दुनिया कोरोनावायरस से त्रस्त है। वहीं ऐसे में अब आसमान से भी एक आफत आने वाली है। कभी भूंकप कभी समुद्र में तूफान प्रकृति के कहर से भी लोग त्रस्त हो रहे हैं वहीं अब नासा के अनुसार एक उल्कापिंड धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। ये उल्कापिंड आधा किलोमीटर जितना बड़ा है। जिसकी स्पीड 5.2 किलोमीटर/सेकंड बताई जा रही है। इस उल्कापिंड का नाम रॉक 163348(2002NN45) रखा गया है। नासा के मुताबिक 5 ऐसे उल्कापिंड हैं जो पृथ्वी की कक्षा में दाखिल होने वाले हैं। 

PREV
18
आज रात पृथ्वी के पास से गुजरेगा विशालकाय उल्कापिंड, 18 साल पहले अंतरिक्ष से टूटकर हुआ था अलग

 वैज्ञानिकों के द्वारा कहा जा रहा है कि ये उल्कापिंड पृथवी की कक्षा में प्रवेश करेगा लेकिन पृथ्वी पर नहीं गिरेगा। ये उल्कापिंड 6 जून को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। 

28

नासा का कहना है कि यह उल्कापिंड धरती के सबसे करीब से गुजरेगा। इस उल्कापिंड के गुजरने के बाद साल 2024 में ही कोई उल्कापिंड धरती के करीब से गुजरेगा। 

38

इस उल्कापिंड की लंबाई 250-50 मीटर तक हो सकती है। इसके साथी ही चौड़ाई लगभग 135 मीटर बताई जा रही है। 

48

ये उल्कापिंड 5.2 किमीं प्रति सेकेंड की रफ्तार से धरती की कक्षा में प्रवेश कर रहा है। वहीं अगर ओवरऑल स्पीड की बात करें तो उल्कापिंड की स्पीड 11,200 मील प्रतिघंटा बताई जा रही है। 

58

रविवार के दिन यही उल्कापिंड धरती के करीब से गुजरेगा। वैज्ञानिक इस उल्कापिंड पर नजर बनाए हुए हैं।

68

आपको बता दें कि बीते 21 मई को धरती के पास से ही एक उल्कापिंड गुजरा था। जिस पर वैज्ञानिकों ने पूरी नजर बनाई हुई थी। 

78

 हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस उल्कापिंड से किसी को खतरा नहीं है। क्यों कि ये पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करेगा लेकिन पृथ्वी पर गिरेगा नहीं। 

88

 आधा किलोमीटर बड़े इस उल्कापिंड पर वैज्ञानिक हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories