मर गई इंसानियत! बेजुबान शावक के तोड़ दिए पैर, हमेशा के लिए बना दिया अपाहिज

Published : Jun 12, 2020, 01:04 PM ISTUpdated : Jun 12, 2020, 03:31 PM IST

हटके डेस्क: दुनिया में एक के बाद एक कई विपदाएं आ रही है। इन विपदाओं का कारण भले ही कुछ रहा हो, कई लोग इसे दुनिया के किये पापों का फल मान रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देख इंसान के हैवान बनने का सबूत मिल जाएगा। हाल ही में भारत के केरल में एक हथिनी की मौत ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। अब सोशल मीडिया पर रूस से एक नन्हे शावक की तस्वीर सामने आई, जिसे देख लोगों की रूह कांप गई। तस्वीरें इतनी वीभत्स हैं कि रूस के राष्ट्रपति ने इसपर खुद संज्ञान लेते हुए अपराधियों को पकड़ने का आदेश दिया है। बेचारे बच्चे के साथ ऐसी  हरकत करने के पीछे का कारण जान आपका खून खौल उठेगा... 

PREV
19
मर गई इंसानियत! बेजुबान शावक के तोड़ दिए पैर, हमेशा के लिए बना दिया अपाहिज

सोशल मीडिया पर रूस से कुछ तस्वीरें सामने आई। इसमें शेर के छोटे से बच्चे, जिसका नाम सिम्बा है, उसके साथ हैवानियत की हदें पार की गई। 

29

इस छोटे से बेजुबान बच्चे की दोनों टांग तोड़ दी गई। ऐसा चिड़ियाघर वालों ने ही किया। ताकि वो एक जगह बैठा रहे और उसके आगे पर्यटक तस्वीर खिंचवा पाएं।  

39

जब शावक कुछ ही हफ़्तों का था, तब उसे उसकी मां से अलग कर दिया गया। इसके बाद उसे जबरदस्ती पर्यटकों के साथ तस्वीर खिंचवाने को मजबूर किया गया। 

49

जब शावक ने विरोध में आक्रमण किया, तो चिड़ियाघर वालों ने जानते हुए उसके पैर तोड़ दिए। ताकि वो पीछे से भाग ना सके। 
 

59

पेट तोड़े जाने के बाद सिम्बा की हालत खराब होने लगी। उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी। और वो मौत के मुंह तक चला गया। 

69

जब उसकी जान जाने लगी, तो चिड़ियाघर वालों ने उसे बाहर फेंक दिया। वहीं लोगों की नजर इस बेजुबान पर पड़ी, जहां से एनिमल रेस्क्यू टीम उसे लेकर गई।  

79

रेस्क्यू टीम ने बताया कि सिम्बा को खाना नहीं दिया गया था। जब उसे पकड़ा गया, तब उसकी हालत बेहद खराब हो चुकी थी। 

89

रेस्क्यू टीम उसे लेकर गई। जहां सिम्बा की सर्जरी की गई। अब सिम्बा दुबारा चलना सीख रहा है। 

99

अब उसके पैर हमेशा के लिए खराब हो गए हैं। राष्ट्रपति के आदेश के बाद सिम्बा की ऐसी हालत बनाने वालों पर जरुरी कार्यवाई की जा रही है। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories