बदमाशों ने पत्थर से तोड़ दिए हंसनी के अंडे तो सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई मां, रात भर रोई, फिर अगली सुबह...

Published : Jun 22, 2020, 09:32 AM ISTUpdated : Jun 22, 2020, 01:16 PM IST

हटके डेस्क: मां तो मां होती है। चाहे इंसान को या कोई जानवर। हर मां को अपने बच्चों से उतना ही लगाव और प्रेम होता है। जब भी मां अपने बच्चों को किसी तकलीफ में देखती है, तो दर्द उसे भी महसूस होता है। दिल तो तोड़ देने वाला एक ऐसा मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर आपकी आंखें भी भर आएंगी। ग्रेटर मेनचेस्टर के बोल्टन में एक हंसनी की लाश तालाब के किनारे से मिली। जब उसकी बॉडी हटाई गई, तो लोगों ने देखा कि उसके नीचे एक अंडा टूटा है। किसी ने हंस केअंडे को तोड़ दिया था। ये सदमा वो बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसकी जान चली गई। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं...   

PREV
19
बदमाशों ने पत्थर से तोड़ दिए हंसनी के अंडे तो सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई मां, रात भर रोई, फिर अगली सुबह...

मामला ग्रेटर मेनचेस्टर के बोल्टन से सामने आया। जहां एक हंसनी अपने टूटे अंडे को देखकर रोती रही और आखिरकार उसकी जान चली गई। 
 

29

बीते हफ्ते वाइल्डलाइफ एक्टिविस्ट्स को हंसनी की लाश मिली थी। उन्होंने बताया कि 20 मई को उसके अंडे को कुछ टीनएजर्स ने मिलकर पत्थर से तोड़ दिया था। 

39

हंसनी का पार्टनर भी उसे दो हफ्ते पहले छोड़ कर जा चुका था। इसके बाद वो अकेली ही अपने अंडों की देखभाल कर रही थी। उसके कई अंडे चोरी हो चुके थे। सिर्फ 1 ही बचा था। उसे भी तोड़ दिया गया। 

49

20 मई को कुछ लोगों ने बच्चों को नीचे अंडे पर पत्थर से निशाना लगाते हुए देखा था। उस समय मां खाने का इंतजाम करने गई हुई थी। 

59

जब हंसनी लौटी तो उसने देखा कि उसका अंडा फूटा हुआ है। बच्चों को खोने का ये दर्द मां सह नहीं पाई।  

69

हंसनी सारी रात वहां बैठकर रोती ही रही। अगले दिन लोगों को उसकी डेड बॉडी अंडे के पास से ही मिली।  
 

79

बच्चों को खोने का सदमा हंसनी बर्दाश्त नहीं कर पाई थी। उसके लिए ये पीड़ा इतनी ज्यादा थी कि उसने अपने प्राण त्याग दिए। 
 

89

लोगों का कहना है कि हंसनी अपने अंडों को कई जानवरों से बचा कर रख रही थी। दो हफ्ते पहले ही उसका पार्टनर उसे छोड़ कर गया। फिर वो वापस नहीं लौटा। इसके बाद वो अंडों की देखभाल कर रही थी। 
 

99

अब इस पुरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही जिन लोगों ने अंडे फोड़े हैं, उसका पता बताने वाले के लिए इनामी राशि भी रखी गई है।

Recommended Stories