Published : Jun 12, 2020, 03:25 PM ISTUpdated : Jun 12, 2020, 05:27 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया में कई तरह की प्रेग्नेंसी की खबरें आपने पढ़ी होगी। कुछ मामलों में अजीबोगरीब जगहों पर बच्चे का जन्म हो जाता है। ये मामले हैरत में डाल देते हैं। अब ताजा मामला यूके से सामने आया है। यहां एक महिला डिलीवरी के लिए अस्पताल गई तो उसे यह कहकर वापस भेज दिया गया कि अभी डिलीवरी में टाइम है। लेकिन घर जाने के बाद अचानक उसे दर्द उठ गया। हड़बड़ाहट में वो दुबारा हॉस्पिटल तो आई लेकिन यहां बेड तक पहुंचने से पहले ही पैंट में उसने बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चा उसके गर्भ से बाहर निकल गया है, इसका महिला को अंदाजा भी नहीं हुआ। ये शॉकिंग घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
यूके की रहने वाली 26 साल की डेनियल फोर्ड की प्रेग्नेंसी स्टोरी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। डेनियल ने हॉस्पिटल के लिफ्ट में ही बच्चे को जन्म दे दिया। हैरानी की बात तो ये है कि उसे पता ही नहीं चला कि बच्चा उसके गर्भ से बाहर निकल गया है।
28
दरअसल, डेनियल अस्पताल पहुंची थी। लेकिन वहां से डॉक्टर्स ने उसे वापस यह कहकर भेज दिया कि अभी प्रेग्नेंसी में टाइम है।
38
घर जाने के थोड़ी ही देर बाद डेनियल को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। घबराते हुए डेनियल हड़बड़ाहट में वापस हॉस्पिटल पहुंची।
48
लिफ्ट से डेनियल फर्स्ट फ्लोर जा ही रही थी कि अचानक उसका बच्चा गर्भ से बाहर निकल गया। डेनियल के पैंट में जाकर बच्चा फंस गया।
58
गनीमत रही कि बच्चा जन्म के बाद नीचे नहीं गिरा। वो अपनी मां के पैंट के बीच में फंस गया। पहले से दो बच्चों की मां ने कहा कि उसे अहसास भी नहीं हुआ कि उसके बच्चे ने जन्म ले लिया है।
68
इस एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए डेनियल ने कहा कि जब वो लिफ्ट में चढ़ी तब अकेली थी। और मात्र 6 मिनट के बाद जब वो लिफ्ट से निकली तो उसके गोद में एक बच्ची थी।
78
लिफ्ट से बाहर नर्स डेनियल से उसका हाल-चाल लेने लगी। डेनियल इस क्विक डिलीवरी से सकते में भी थी। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उसने बच्चे को जन्म दे दिया है।
88
फिलहाल बच्चा और डेनियल दोनों बिलकुल स्वस्थ हैं। इस डिलीवरी ने हर तरफ काफी चर्चा बटोरी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News