कोरोना से बचने को घरों में बंद थे लोग, तूफान में उड़ी मकानों की छतें, लोगों ने कहा- अब बस भी करो भगवान

Published : Apr 27, 2020, 03:23 PM ISTUpdated : Apr 27, 2020, 04:54 PM IST

हटके डेस्क: साल 2020 की शुरुआत में किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये साल एक के बाद एक नई मुश्किलों के साथ आता जाएगा। साल की शुरुआत में दुनिया का ध्यान ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग की तरफ था। लेकिन उस समय चीन में एक नई महामारी जन्म ले रही थी। आज इस महामारी, जिसे कोविड 19 या कोरोना के नाम से जाना जाता है, ने तबाही मचा दी है। इस वायरस ने दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। कई देशों में इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया जा चुका है। इसमें मलेशिया भी शामिल है। यहां पेनांग में  लॉकडाउन में लोग घर के अंदर थे, तो भगवान ने उनपर एक और मुसीबत छोड़ दी। देश में तेज तूफान के बाद बाढ़ आ गई है। तूफ़ान में कई घरों की छत उड़ गई, जिसके बाद अब लोग सड़क पर रातें गुजार रहे हैं। देखिए इस आपदा ने कोरोना के बाद कैसे कहर बरपा दिया... 

PREV
112
कोरोना से बचने को घरों में बंद थे लोग, तूफान में उड़ी मकानों की छतें, लोगों ने कहा- अब बस भी करो भगवान

दुनिया अभी कोरोना से जंग लड़ रही है कि इस बीच एक देश में तूफ़ान और बाढ़ ने कहर मचा दिया। 

212

मलेशिया  में अभी लॉकडाउन है। लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की गई है। इस बीच यहां पेनांग में तेज तूफ़ान आया। 

312

इस तूफ़ान के कारण कई घरों की छतें उड़ गई। तूफ़ान के बाद यहां बाढ़ भी आ गया। 
 

412

लोगों के घरों की छतें उखड गई, जिसके बाद आई बारिश से घर के अंदर पानी जमा हो गया है। 

512

मलय मेल की खबर के मुताबिक, देश में तेज बारिश की आशंका बनी हुई है। अभी और बारिश होने से हालात और खराब होंगे। 

612

तूफान में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। कई घंटों से लगातार बारिश होने के कारण कई इलाकों में पानी भर गया।  

712

स्टेट वेलफेयर केयरिंग सोसाइटी सहित कई आर्गेनाईजेशन लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। जल्द ही सभी घरों की मरम्मत का काम शुरू किया गया। 
 

812

अभी तक इस तूफान और बाढ़ में किसी के जान जाने की खबर नहीं है, ये राहत की बात है। 

912

बता दें कि यहां भी कोरोना का प्रकोप चल रहा है। कई महीनों से यहां मूवमेंट कंट्रोल चल रहा है। लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की गई है। 

1012

इस बीच आई इस विपदा ने लोगों को सड़क पर रातें गुजारने को मजबूर कर दिया है। कोशिश की  जा रही है कि टूटे घरों की मरम्मत जल्द कर दी जाए। 

1112

सोशल मीडिया पर इस आपदा की तस्वीरें शेयर की गई, जहां से ये वायरल हो गया। लोग यहां रहने वालों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं। 

1212

लोगों ने भगवान से अब और कोई मुसीबत ना देने की रिक्वेस्ट भी की। कोरोना के कारण वैसे भी पूरी दुनिया परेशान है। ऐसे में ये विपदाएं और ज्यादा परेशानी लेकर आ रही हैं। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories