हटके डेस्क: दुनिया में कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनपर यकीन करना काफी मुश्किल होता है। लोगों को जब इनके बारे में पता चलता है, तो कई दिन तो इस बात पर यकीन करने में लग जाता है कि क्या ये बात सच है? अब अगर हम आपसे ये कहें कि एक मुर्गी ने अंडे की जगह सीधे चूजे को जन्म दिया तो? आपको लगेगा कि हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। ये मामला सामने आया है ओडिशा से। जहां एक किसान की मुर्गी ने अंडे की जगह सीधे चूजे को जन्म दिया। इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया। इस खबर के सामने आने के बाद एक बार फिर बहस छिड़ गई है कि पहले मुर्गी आई या अंडा...
सोशल मीडिया पर भारत के ओडिशा का नुआपाड़ा जिला इन दिनों छाया हुआ है। इस जिले में रहने वाले एक किसान की मुर्गी के कारण उसकी काफी चर्चा हो रही है।
28
दरअसल, किसान की मुर्गी ने अंडे दिए। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है? मुर्गी है तो अंडे देगी ही। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो बेहद चौंकाने वाला था।
38
नुआपाड़ा के इच्छापुर गांव में रहने वाली अम्बिका मांझी के घर की मुर्गी ने उसे मशहूर कर दिया। अम्बिका की मुर्गी ने 9 अंडे को जन्म दिया। अंडे देने के बाद मुर्गी उन्हें से रही थी लेकिन थोड़ी देर बाद उसने वहां से हटकर दूसरी जगह बैठने का फैसला किया।
48
जब काफी देर तक मुर्गी नहीं उठी, तो घरवालों ने जाकर उसे उठाया। वहां बैठकर मुर्गी छटपटा रही थी। जब लोगों ने मुर्गी को हटाया तो देखा कि वहां एक चूजा था।
58
मुर्गी के आसपास कहीं अंडे का छिलका नजर नहीं आया। इससे ये साफ़ हो गया कि मुर्गी के पेट से सीधे चूजे का जन्म हुआ है। डिलीवरी के 10 मिनट बाद चूजे की मौत हो गई।
68
पशु चिकित्स्कों ने कहा कि उन्होंने ऐसी घटना अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी है। लेकिन उन्होंने बताया कि हो सकता है बाहर आने से पहले ही अंडे से चूजा निकल गया था। इस कारण सीधे चूजे का जन्म हुआ।
78
बता दें कि मुर्गी अंडे देने के बाद उसे 21 दिन तक सेती है। इसके बाद अंडे से चूजे निकल जाते हैं। लेकिन इस मामले में अंडा शायद मुर्गी के गर्भ में ही फूट गया होगा।
88
इससे पहले भी केरल के वायनाड और श्रीलंका से इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। दोनों ही मामलों में चूजे की मौत हो गई थी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News